फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The number of doctors increased TB patient

टीबी के मरीज बढ़े डाक्टरों की संख्या नहीं

Fri, 04 Sep 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Fri, 04 Sep 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन

टीबी रोग नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम चलाता है पर स्थिति यह है कि मेडिकल कालेज के टीबी एंड चेस्ट रोग विभाग में डाक्टरों की कम संख्या रोगियों पर भारी पड़ रही है।

विज्ञापन


डाक्टरों के कम होने के कारण ओपीडी में लंबी लाइन लगती है। स्थिति यह है कि सुबह आने वाले रोगियों का नंबर शाम तक आ पाता है। डाक्टरों के अनुसार रोगियों की संख्या लगातार बढ़ी है।
विज्ञापन


सेंटर को विकसित करने, बेडों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव भी भेजा गया था। जो अभी तक फाइलों में है। मेडिकल कालेज के टीबी एवं श्वांस रोग विभाग में अभी तक पीजी की पढ़ाई नहीं शुरू हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी की पढ़ाई के लिए किसी भी विभाग में कम से कम 30 बेड होने चाहिए मगर यहां सिर्फ 15 ही बेड हैं। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कितनी संजीदा है।

इसका पता इस बात से चलता है कि विभाग के मुखिया 2005 से लगातार विभाग को अपग्रेड करने का प्रस्ताव भेज रहे हैं मगर शासन में प्रस्ताव पहुंचकर धूल फांकता रहता है।


विभाग में एचओडी डा. आरसी नौटियाल के अलावा महज एक एसोसिएट प्रोफेसर डा. डीसी पुनेरा हैं। ओपीडी में एक दिन डा. नौटियाल और एक दिन डा. पुनेरा बैठते हैं।

डा. नौटियाल ने अस्पताल को 60 बेड करने का प्रस्ताव भेजा था। इसमें 15 बेड का आईसीयू भी प्रस्तावित था, मगर शासन स्तर पर इसका संज्ञान तक नहीं लिया गया।

तत्कालीन प्राचार्य डा. आरसी पुरोहित ने भी विभाग के विस्तार तवज्जो नहीं दी। उन्होंने डा. नौटियाल के प्रस्ताव को शासन में आगे बढ़ा दिया।

डा. नौटियाल ने डा. पुरोहित से व्यक्तिगत रूप से शासन स्तर पर पैरवी करने की इजाजत मांगी थी, मगर डा. पुरोहित ने इजाजत नहीं दी।

टीबी एवं श्वांस रोग विभाग में प्रतिदिन लगभग 55 से 70 मरीज आते हैं। 60 मरीज प्रतिदिन आने का औसत है। सुबह से लाइन लगने के बाद भी डाक्टर तक पहुंचने में मरीजों को शाम के पांच बज जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed