फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The new discovery, the research required for science tation

नई खोज, शोध के लिए विज्ञान के प्रति ललक जरूरी

Wed, 23 Nov 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Wed, 23 Nov 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
The new discovery, the research required for science tation
विज्ञान महोत्सव रामनगर में अपने मॉडल दिखाते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
एमपी हिंदू इंटर कॉलेज में मंगलवार से चार दिवसीय राज्य विज्ञान महोत्सव शुरू हो गया। इसका शुभारंभ शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने किया। उन्होंने कहा कि किसी भी नई खोज, शोध कार्य के लिए विज्ञान के प्रति ललक होना जरूरी है।
विज्ञापन


याद दिलाया कि प्रकृति को सजाने, संवारने का कार्य भी मनुष्य का है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने बच्चो में वैज्ञानिक सोच, विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के लिए ऐसे आयोजनों को जरूरी बताया।
विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) उत्तराखंड देहरादून के निर्देशन में आयोजित विज्ञान महोत्सव में प्रदेश के 13 जिलों के करीब 458 बाल वैज्ञानिक और 112 मार्गदर्शक शिक्षक आए हैं। महोत्सव में लगी विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य विषय राष्ट्र निर्माण के लिए विज्ञान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान मेले का मुख्य विषय विज्ञान प्रौद्योगिकी और अभियांत्रिकी, विज्ञान ड्रामा मुख्य विषय विज्ञान एवं समाज है। इसके उप विषय स्वास्थ्य, उद्योग, परिवहन, संचार, दैनिक जीवन में गणितीय समाधान खाद्य सुरक्षा, पोषण भारत में निर्माण, हरित ऊर्जा आदि हैं।

इसमें चार्ट, मॉडलों के माध्यम से बाल वैज्ञानिक नवाचारी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण की निदेशक सीमा जौनसारी ने बताया कि महोत्सव के प्रथम सत्र में विज्ञान प्रदर्शनी प्रदर्शन, अवलोकन, द्वितीय सत्र में विशेष व्याख्यान, विज्ञान ड्रामा मंचन होंगे।

राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, दर्जा राज्य मंत्री पुष्कर दुर्गापाल, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने भी संबोधित किया। हेमंत बिष्ट, नीलम नेगी ने संचालन किया। उन्होंने आयोजन के लिए सीईओ रघुनाथ लाल आर्य, कॉलेज के प्रबंधक विनय जिंदल, अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार बंसल, प्रधानाचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह चौहान को धन्यवाद दिया।

इस दौरान एससीईआरटी की अपर निदेशक वंदना गर्ब्याल, अपर निदेशक माध्यमिक सुषमा सिंह, बेसिक नीता तिवारी, प्राचार्य डाइट केके वार्ष्णेय, संयुक्त सचिव विद्यालयी शिक्षा परिषद रमेश चंद्र पुरोहित, डीईओ हीरालाल गौतम, गोपाल स्वरूप भारद्वाज, उपनिदेशक एससीईआरटी शिवपूजन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी निर्मला बोहरा, हरेंद्र कुमार मिश्रा, गौरा बंगारी, टीपी वर्मा, घनश्याम पांडे, चंचल सिंह बसेड़ा, अरविंद चौधरी आदि थे।

शिक्षा मंत्री से मिला राजकीय शिक्षक संघ का शिष्टमंडल

राजकीय शिक्षक संघ के शिष्टमंडल ने शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी को ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल ने शिक्षा मंत्री से शिक्षक संघ के आंदोलन के बाद हुए समझौते को पूर्णरूपेण लागू करने की मांग की।

साथ ही नैनीताल जिले में शिक्षकों के उत्पीड़न का मुद्दा भी उठाया। शिक्षा मंत्री ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि समझौते की सभी मांगों को अवश्य पूरा किया जाएगा। शिक्षकों का उत्पीड़न नहीं होगा। शिष्टमंडल में पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल, जिला अध्यक्ष एसपीएस तोमर, मंत्री विवेक पांडे, उपाध्यक्ष हेम त्रिपाठी, कौशिक मिश्रा, शिव सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed