फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The neighbor shot the young man for slapping, the youth was injured due to shrapnel, the accused arrested with a gun

थप्पड़ मारने पर पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, छर्रे लगने से युवक घायल, आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
The neighbor shot the young man for slapping, the youth was injured due to shrapnel, the accused arrested with a gun
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा में रविवार की रात थप्पड़ मारने पर पड़ोसी ने तमंचे से गोली चला दी। छर्रे लगने से एक युवक घायल हो गया। लोगों ने आरोपी को तमंचे के साथ पकड़कर काठगोदाम पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कमरे से 315 बोर के आठ कारतूस बरामद किए हैं। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

संगम विहार दमुवाढूंगा निवासी 24 वर्षीय प्रदीप मौर्य अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गया था। प्रदीप पार्टी से लौटने के बाद पड़ोसी नेम सिंह के घर के सामने अपने छोटे भाई भगवान के साथ खड़ा था। इस बीच भगवान का नेम सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के बाद नेम सिंह अपने कमरे से तमंचा ले आया। नेम सिंह ने भगवान को लक्ष्य कर फायर कर दिया लेकिन गोली बड़े भाई प्रदीप के गले में लग गई। लोगों ने तमंचे के साथ नेम सिंह को पकड़ लिया। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल भगवान को भोटिया पड़ाव स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ शांतनु पाराशर भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि प्रदीप के गले में छर्रे लग गए हैं। नेम सिंह मूल रूप से बरेली जिले के धुंसी आंवला का रहने वाला है लेकिन यहां किराए के कमरे में रहता है। पुलिस ने प्रदीप की मां चंपा की तहरीर पर नेम सिंह के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेम सिंह ने पुलिस को बताया कि प्रदीप के छोटे भाई भगवान ने बातचीत के दौरान उसे थप्पड़ मार दिया था। इसी बात से गुस्सा होकर उसने फायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed