{"_id":"8f0860ca7e3b1efc8bf5a2bbf9d3438a","slug":"the-need-to-bring-public-art-aepn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक कला ऐपण को जीवंत बनाने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक कला ऐपण को जीवंत बनाने की जरूरत
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
नैनी महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी थापा ने कहा लोक कला ऐपण को जीवंत बनाने की जरूरत है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए समिति की ओर से महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
थापा ने बताया प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से हिमालय की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के तहत दिया जा रहा है। महिलाओं को शिव अर्चना चौकी, लक्ष्मी चौकी, सरस्वती चौकी, धुली अर्ग चौकी आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रशिक्षिका हेमा नगरकोटी के नेतृत्व में दिये जा रहे प्रशिक्षण में ममता, मोनिका, स्मिता, रिया, रितू, शैलजा, संगीता, सुनीता,आशा आदि भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण को सफल बनाने में राधा देवी, किशन लाल व लोकेश ने सहयोग दिया।
विज्ञापन