{"_id":"699ca7f01b1ca5baac0f6828","slug":"the-municipality-is-distributing-dustbins-from-door-to-door-nainital-news-c-238-1-ntl1001-123028-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पालिका घर-घर बांटी रही कूड़ेदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पालिका घर-घर बांटी रही कूड़ेदान
Tue, 24 Feb 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका ने घर-घर गीला कूड़ेदान बांटना शुरू कर दिया है। बता दें कि पालिका की ओर से जेम पोर्टल के माध्यम से नगर के होटल, रेस्टोरेंट समेत आवासों के सापेक्ष 15877 कूड़ेदानों की खरीद की गई है। सीएसआई अमित कुमार ने बताया कि आवासीय परिवारों को कूड़ेदान बांटने की शुरुआत की जा चुकी है। वार्ड नंबर एक से इसकी शुरुआत की गई है। 7208 परिवारों को कूड़ेदान बांटे जाने हैं। इससे नगर की सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और गीले-सूखे कूड़े को अलग-अलग निस्तारित किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन