{"_id":"696955ce93f646703c0167e6","slug":"the-municipal-corporation-will-digitize-only-100-certificates-per-month-haldwani-news-c-337-1-hld1039-129250-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नगर निगम एक महीने में 100 प्रमाण पत्रों का ही करेगा डिजिटलाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नगर निगम एक महीने में 100 प्रमाण पत्रों का ही करेगा डिजिटलाइजेशन
Fri, 16 Jan 2026 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम में अब एक महीने में 100 मैनुअल (हस्तलिखित) जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों का ही डिजिटलाइजेशन हो सकेगा। यह व्यवस्था लागू होने के बाद आवेदक को खुद ही ऑनलाइन इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा। केंद्र सरकार की ओर से पारदर्शिता बनाए रखने के क्रम में यह व्यवस्था की गई है। निगम कार्यालय में दो दिन से निर्धारित प्रमाण पत्रों का ही डिजिटलाइजेशन हो पा रहा है।
नगर निगम में एक दिन में 60 से 70 लोग प्रमाण पत्रों के डिजिटलाइजेशन के लिए पहुंचते हैं। इसकी वजह से इस अनुभाग में लोगों की भीड़ लगी रहती थी। इस नई व्यवस्था के बाद निगम प्रशासन को भी राहत मिली है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि अब आवेदक ऑनलाइन इस सेवा का लाभ ले सकेंगे लेकिन प्रमाण पत्रों में कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
नगर निगम में पूर्व में मैनुअल प्रमाण पत्र ही जारी किए जाते थे लेकिन अब यह मान्य नहीं है। दस्तावेजों में अब डिजिटाइज प्रमाण पत्र ही लगाए जाते हैं।
ऐसे होगा ऑनलाइन-
सबसे पहले गूगल में सीआरएस सर्च करेंगे। सीआरएस खुलने पर जनरल पब्लिक में जाएंगे फिर साइनअप करेंगे और मोबाइल नंबर अंकित करना होगा, फिर सिग्नेचर अपलोड करने होंगे।