फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The movement of vehicles stopped in 19 rural roads including one state roads due to rain

बारिश से एक राज्य मार्गों समेत 19 ग्रामीण सड़कों में थमी वाहनों की आवाजाही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
The movement of vehicles stopped in 19 rural roads including one state roads due to rain
भवाली-अल्मोड़ा एनएच में गिरे बोल्डर (फाइल फोटो) - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। पिछले 24 घंटे में जिले भर में मूसलाधार बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश मुक्तेश्वर, हल्द्वानी, नैनीताल और कोश्याकुटौली तहसील क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई। बारिश से जिले में एक राज्य मार्ग समेत 19 ग्रामीण मार्गों पर यातायात ठप है। नैनीताल में शुक्रवार सुबह से ही लगातार देर रात तक बारिश हुई। बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन

दर्शनीय स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही कम रही। अधिकांश सैलानी होटलों में ही रहे। दोपहर बाद कुछ देर के लिए बारिश थमी तब सैलानी होटलों से बाहर निकले। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में हल्द्वानी में 43.3 मिमी, मुक्तेश्वर में 53.2, नैनीताल में 25.4, कोश्याकुटौली में 35, धारी में छह, बेतालघाट में आठ, रामनगर में सात और कालाढ़ूंगी में छह मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते नैनीताल-भवाली, डोला न्याय पंचायत, फतेहपुर-छड़ा अडिया, कौंता- ककोड़ हरीशताल, ल्वाड़ डोबा-गौनियारों भल्यूटी, देवीधुरा, फतेहपुर-बेलबसानी, बजून- अधौड़ा, फतेहपुर-बेलबसानी, भौर्सा-पिनरों, बहेडी गांव, भुजियाघाट-सूर्यागांव, तल्लाकोट-सीम, बानना, देवीपुरा-सौड़, कोटाबाग-देवीपुरा, भंडारपानी-पाटकोटमार्ग मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हैं। सड़कों से मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed