{"_id":"691a3321cdb77f4d5f07e5be","slug":"the-motor-of-the-tubewell-of-chadayal-nayabad-blew-up-haldwani-news-c-337-1-hld1039-127345-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: छड़ायल नयाबाद के ट्यूबवेल की मोटर फुंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: छड़ायल नयाबाद के ट्यूबवेल की मोटर फुंकी
विज्ञापन
राजपुरा में ट्यूबवेल फुकने के कारण साइकिल में पानी ढोते बच्चे। संवाद
हल्द्वानी। राजपुरा का ट्यूबवेल अभी दुरुस्त भी नहीं हुआ था कि छड़ायल नयाबाद में दिक्कत आ गई। ट्यूबवेल की मोटर फुंकने से दो हजार लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। सिंचाई नलकूप खंड के इस ट्यूबवेल से जल संस्थान रोजाना चार घंटे पेयजलापूर्ति करता है।
छड़ायल नयाबाद के ट्यूबवेल में शनिवार शाम दिक्कत आ गई थी। बार-बार फ्यूज उड़ने के कारण आपूर्ति नहीं हो पाई। रविवार सुबह ट्यूबवेल की जांच कराई तो पता चला कि ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई है। इससे इलाके के दिव्य रत्न कालोनी, भंडारी फार्म, अंबिका विहार, गोविंदपुरम, विष्णु विहार, मंगलम विहार, वसुंधरा इनक्लेव में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता एमसी सती ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है। ट्यूबवेल की मरम्मत नलकूप खंड कराएगा। बता दें कि दो दिन पहले खराब हुआ राजपुरा कैंट का ट्यूबवेल भी ठीक नहीं हो पाया है। प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है। स्थानीय पार्षद प्रीति आर्या ने बताया कि ट्यूबवेल खराब होने से 10 हजार की आबादी प्रभावित है।
राजपुरा में ट्यूबवेल की मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है, सोमवार की शाम तक इसे दुरुस्त कर पेयजलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। - रवींद्र कुमार, एई, जल संस्थान