{"_id":"7196db1c0aef1431e1ff91bc68da8ab5","slug":"the-motor-blew-tube-indira-nagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इंदिरा नगर के ट्यूबवेल की मोटर फुंकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इंदिरा नगर के ट्यूबवेल की मोटर फुंकी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Tue, 21 Apr 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
मंत्री से लेकर संतरी तक का जोर लगने के बाद भी ट्यूबवेलों में स्टेबलाइजर लगने की प्रक्रिया शासन में हिचकोले खा रही है और जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। अब इंदिरा नगर के ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई। 15 दिनों के भीतर यह छठा ट्यूबवेल है, जिसकी मोटर फुंकी है।
पिछले वर्ष गैरसैंण में हुए विधानसभा सत्र के दौरान हल्द्वानी के नलकूपों में स्टेबलाइजर लगाने की मांग उठी थी। मंत्रियों ने आननफानन में इस्टीमेट मांगा था, लेकिन स्टेबलाइजर 10 माह बाद भी नहीं लग सके हैं। पिछले 15 दिनों में फतेहपुर (लामाचौड़), खाम बंगला, चोरगलिया लाइन नंबर एक, जज फार्म और टीपी नगर की मोटर फुंक चुकी है। रविवार देर रात इंदिरा नगर के ट्यूबवेल की मोटर भी फुंक गई।
15 हजार लोगों को सोमवार सुबह बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा। जल संस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में सात टैंकरों से आपूर्ति कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मोटर ठीक होने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। दूसरी ओर सूत्रों के मुताबिक स्टेबलाइजर की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया ही चल रही है।