फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The missing woman's Court in Nainital, Shimla marriage

नैनीताल से लापता युवती ने शिमला में की कोर्ट मैरिज

Tue, 07 Apr 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Tue, 07 Apr 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन

रैमजे अस्पताल परिसर से 31 मार्च को लापता युवती के संबंध में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस के मुताबिक, युवती ने अलीगढ़ निवासी युवक से शिमला में कोर्ट मैरिज कर ली है। तल्लीताल थानाध्यक्ष इंदर सिंह राणा ने बताया कि 31 मार्च को रैमजे परिसर निवासी बालादत्त शर्मा ने अपनी पुत्री मीना शर्मा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष राणा ने बताया कि मीना की काल डिटेल खंगालने के बाद पता चला कि वह पांच-छह महीने से अलीगढ़ निवासी मनवीर सिंह पुत्र रणवीर सिंह ग्राम नगला पहाड़ी थाना गोंडा तहसील एगलास अलीगढ़ (यूपी) के संपर्क में थी। मनवीर दो-तीन बार यहां आ चुका है। होली पर भी वह मीना से नैनीताल में मिला था और दोनों में शादी पर सहमति हुई। मनवीर हिमाचल में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन


बीते दिनों वह यहां आकर मीना को हिमाचल ले गया और शिमला में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। उन्होंने बताया कि मीना के पिता और परिजनों को पुलिस के साथ मनवीर के घर अलीगढ़ भेजा गया है। युवक को भी शादी का प्रमाण पत्र अलीगढ़ में अपने घर में फैक्स करने को कहा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मनवीर मीना को लेकर स्वयं अलीगढ़ अपने गांव जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मीना शादी की बात पर अडिग रहती है तो पुलिस इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकती। क्योंकि वह बालिग है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed