फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The miscreants were out to catch them, the vehicles were seized

Nainital News: पकड़ने निकले थे मनचले, सीज किए वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
The miscreants were out to catch them, the vehicles were seized
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। जिला प्रशासन समेत विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को महिला अपराध को लेकर संवेदनशील मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कहीं भी मनचले पकड़ में नहीं आए। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 26 वाहनों का चालान किया गया और चार वाहन सीज किए गए। दो वाहनों से काली फिल्म भी उतारी गई। दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू कुकिंग गैस का उपयोग मिलने पर तीन घरेलू सिलिंडर जब्त किए गए।
विज्ञापन


शहर में बढ़ रहे महिला अपराधों के बाद बीते तीन दिवस से महिला एवं बाल विकास विभाग विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं के साथ कार्यशाला कर रहा है। कार्यशाला में छात्राएं अधिकारियों को उन संवेदनशील स्थानों की जानकारी दे रही हैं जहां से विद्यालय आते- जाते वक्त उन्हें डर लगता है। इन स्थानों पर मनचले छात्राओं और महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। छात्राओं से मिले इनपुट के आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के नेतृत्व में अधिकारियों ने रामपुर रोड स्थित गन्ना सेंटर के आसपास के मार्गों, देवलचौड़ चौराहा और सुशीला तिवारी अस्पताल से क्रियाशाला जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहनों का चालान किया गया। चेकिंग के दौरान इन मार्गों से आवाजाही करने वाले युवकों से पूछताछ भी की गई। उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने साफ सफाई न मिलने पर 18 रेस्टोरेंट व टी स्टॉल आदि के चालान किए गए। टीम में एआरटीओ (प्रवर्तन) रश्मि भट्ट एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed