फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The minister traveled to housing

मंत्री आवास कूच करने की कोशिश

Mon, 16 Feb 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं Updated Mon, 16 Feb 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
The minister traveled to housing

रेलवे का नोटिस मिलने पर नगीना कालोनी के लोगों में आक्रोश फैल गया। वे इसे खाम और जंगलात की जमीन बताते हुए रविवार को मंत्री आवास कूच करने के लिए एकजुट हो गए। भनक लगते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को कालोनी से बाहर नहीं निकलने दिया। लंबी वार्ता के बाद क्षेत्रवासियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन


शुक्रवार को रेलवे ने नगीना कालोनी के 50 लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने को कहा था। इसके लिए सोमवार तक की मोहलत दी गई, उसके बाद कच्चे-पक्के सभी मकान ध्वस्त कर दिए जाएंगे। इससे कालोनी में खलबली मच गई। लोगों ने रविवार को क्षेत्रीय विधायक और काबीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल का आवास घेरने का निर्णय लिया। सुबह 10 बजे नगीना कालोनी के लोग दरगाह परिसर के पास एकत्र हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही तहसीलदार नंदनराम और पुलिस क्षेत्राधिकारी बच्चन सिंह राणा दलबल के साथ नगीना कालोनी पहुंच गए। लोगों ने कहा कि रेलवे अपनी भूमि की आड़ में वन भूमि पर बसे लोगों को उजाड़ रहा है। जिन स्थानों को चिह्नित किया गया, वह भूमि वन विभाग एवं खाम की है। काफी समझाने के बाद क्षेत्रवासी तहसीलदार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजने पर राजी हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सुहेल अहमद, बिंदु गुप्ता, राकेश गुप्ता, राजू कश्यप, अजीज अहमद, अर्जुन सिंह, मुन्नी देवी, बिमला देवी, गीता देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी, अनीता देवी, मोहनी देवी, शांति देवी, रेखा देवी, गंगा देवी, शबाना, नदंन सिंह गड़िया, खीम सिंह, गया चौधरी, ओमकार सिंह, गुलफ ाम अहमद, हरीश रावत, कमर मोहम्मद, सिराज अली, नन्हें, दीपक कुमार, महेश चंद्र आदि थे।

हल्दूचौड़ तक तैनात रही पुलिस
लालकुआं की नगीना कालोनी और हल्दूचौड स्थित काबीना मंत्री हरीश दुर्गापाल के निजी आवास पर बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा। सप्ताह पूर्व रेलवे की भूमि से हटाए गए लोगों ने काबीना मंत्री दुर्गापाल के आवास पर धरना दे दिया था, जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। अब प्रशासन ने एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिस, पीएसी, फायरब्रिगेड और वज्र वाहन तैनात कर दिए थे।


देहरादून तक करेंगे संघर्ष
रेलवे की चेतावनी के बाद नगीना कालोनी के लोगों ने पुनर्वास की मांग उठाई है। कहा कि जरूरत पड़ी तो देहरादून जाकर भी प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारी बिंदु गुप्ता ने कहा सूबे में कांग्रेस की सरकार ने हमेशा गरीबों की अनदेखी की है, अब अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed