{"_id":"67d886668b1db098500b94cc","slug":"the-milk-vehicle-broke-the-divider-haldwani-news-c-8-1-hld1044-529087-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मिल्क वाहन ने डिवाइडर ही तोड़ डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मिल्क वाहन ने डिवाइडर ही तोड़ डाला
Tue, 18 Mar 2025 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर सोमवार सुबह दूध से लदा वाहन टीपीनगर पुलिस चौकी के सामने डिवाइड में घुस गया। रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर उखड़ने के साथ वाहन में रखा दूध भी सड़क पर बिखर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मामले में कार्रवाई नहीं करने से ट्रक चालक चला गया।
सोमवार सुबह करीब 8:35 बजे रुद्रपुर की आेर से आ रहा मदर डेयरी कंपनी का ट्रक टीपीनगर पुलिस चौकी के सामने बेकाबू होकर सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर में घुस गया। हादसे में ट्रक में रखे दूध के पैकेट सड़क पर बिखर गए। छोटे कंटेनर टूटने से दूध सड़क पर फैल गया। गनीमत रही कि जिस समय यह ट्रक टकराया, उस समय पीछे से कोई दूसरा वाहन नहीं आ रहा था।
हादसे के बाद चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में मौजूद रहे लोग डिवाइडर के टूटे हिस्से को समेटने में जुट गए। पुलिस ने भी इसका विरोध नहीं किया। इसके बाद चालक गाड़ी लेकर चला गया। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो संबंधित ट्रक चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।