फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The mehendi ceremony was held with great pomp and show; Shri Ram's wedding procession will be taken out today.

Nainital News: धूमधाम से हुई मेहंदी की रस्म, आज निकलेगी श्रीराम की बरात

Mon, 22 Sep 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 22 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The mehendi ceremony was held with great pomp and show; Shri Ram's wedding procession will be taken out today.
कार्यक्रम में नृत्य करतीं महिलाएं। 
हल्द्वानी। बरात से पहले दुल्हन के घर में जिस तरह का उत्सव का माहौल होता है, वही सुंदर दृश्य रविवार शाम जनकपुरी बने राधा-कृष्ण मंदिर लटूरिया आश्रम में देखने के लिए मिला। अयोध्या से जैसे ही शगुन के तौर पर मेहंदी पहुंची तो ढोल नगाड़ाें व शहनाई के बीच सभी लोग उत्साह से भर गए और जमकर नृत्य किया। इसके बाद देर रात तक लोगों के हाथों पर मेहंदी रचाई गई। सोमवार को राम बरात निकलेगी।
विज्ञापन

प्राचीन श्री शिव सेवा समिति की ओर से आयोजित श्री राम बरात से पूर्व मेंहदी रस्म का आयोजन किया गया। सबसे पहले राधा-कृष्ण मंदिर लटूरिया आश्रम से शगुन रामलीला मैदान में पहुंचा। वहां सभी का भव्य आदर सत्कार हुआ। फिर यह लोग शगुन देकर वापस लटूरिया आश्रम लौट आए। देर शाम रामलीला मैदान से राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न आदि सभी पात्र लटूरिया आश्रम पहुंचे। यहां इनके हाथों पर मेहंदी रचाई गई। इसके बाद वहां मौजूद राम भक्त महिलाओं, युवतियों ने भी अपने हाथों पर मेहंदी रचाई। इस दौरान जयपुर की शहनाई और पंजाब के ढोल ने समा बांध दिया। पंडित विवेक शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर राधा-कृष्ण भगवान की झांकी ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

वहां रिसीवर सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान के साथ ही वहां हरिमोहन अरोड़ा, समर पाल, प्रदीप बिष्ट, धर्मेंद्र गुप्ता, हेमंत साहू, शिव चेतन, अश्वनी, पदम पाल आदि थे। संरक्षक रूपेंद्र नागर, कार्यक्रम सह संयोजक शिव कपूर ने बताया इस दौरान बरात में ऊंट, घोड़े, झांकियां समेत हजारों की संख्या में भक्तों के शामिल होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed