{"_id":"6a4812b695ad7c3f63076aa7","slug":"the-meeting-of-the-sub-committee-will-be-held-in-haridwar-on-the-5th-nainital-news-c-238-1-ntl1001-127803-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: उपपा की पांच को हरिद्वार में होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: उपपा की पांच को हरिद्वार में होगी बैठक
Sat, 04 Jul 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक पांच जुलाई को हरिद्वार में होगी। इसमें नैनीताल जिले से भी कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। केंद्रीय समन्वयक संयोजक पीसी तिवारी ने बताया कि बैठक में उपपा की कार्यकारिणी का विस्तार समेत केतन हत्याकांड, हेमकुंड साहिब जा रहे यात्रियों एवं स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद, अंकिता हत्याकांड, पेपर लीक आदि उत्तराखंड के कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से विस चुनाव 2027 पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में उपपा के अध्यक्ष प्रभात ध्यानी, प्रधान महासचिव नरेश नोडियाल, जेपी बडोनी आदि भाग लेंगे।
.....
विज्ञापन
.....