{"_id":"571287824f1c1b9c6f4a6ab8","slug":"the-market-will-be-in-female-toilets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में बनेंगे महिला शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में बनेंगे महिला शौचालय
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
टायलेट का निरीक्षण करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी दीपक रावत ने शनिवार को बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। बाजार में महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण के निर्देश दिए। नगर निगम अधिकारियों के साथ डीएम ने शौचालय निर्माण के लिए जगह भी चिह्नित की। उन्होंने कहा कि नगर निगम विकास निधि से शौचालयों का निर्माण कराएं।
हल्द्वानी में बाजार क्षेत्र में महिलाओं के शौचालय नहीं हैं। नगर निगम के शौचालयों में व्यापारियों ने कब्जा कर दुकानें बना ली हैं। शौचालय नहीं होने से बाजार खरीदारी करने आने वाली महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। शनिवार को जिलाधिकारी दीपक रावत ने नगर निगम के नगर आयुक्त हरबीर सिंह के साथ बाजारों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने जामा मस्जिद स्थित पार्किंग और सरस मार्केट के पास, सिंधी चौक के पीछे, डीके पार्क के पास मटरगली में महिला शौचालय निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शौचालय हाईटेक बनाए जाएं। विधिवत बिजली और पानी कनेक्शन के साथ सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए। नगर निगम के जर्जर शौचालय की तत्काल मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
इन स्थानों पर बनेंगे शौचालय
जामा मस्जिद स्थित पार्किंग
सरस मार्केट के पास
सिंधी चौक के पीछे
डीके पार्क के पास मटरगली
सिनेमा हाल में छापा, अनियमितता मिलने पर सील किया
हल्द्वानी। जिलाधिकारी दीपक रावत ने रामपुर रोड स्थित सरगम सिनेमा हाल में भी छापा मारा। हाल में दर्शकों के लिए पेयजल, शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं होने और टिकटों का रिकार्ड नहीं रखने पर सिनेमा हाल संचालक को फटकार लगाते हुए हाल सील करवा दिया। उन्होंने कहा कि सिनेमा हालों में जन सुविधाओं की अनदेखी करने पर लाइसेंस नवीनीकरण नहीं किया जाएगा।
डीएम ने बिक्री टिकट का रिकार्ड चेक किया। टिकट और सिनेमा हाल में बैठे दर्शकों की गिनती कराई। अनियमितता मिलने पर सिनेमा हाल प्रबंधक मानू की फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शो शुरू होने के एक घंटे के भीतर बी फार्म बनकर बाक्स में डल जाना चाहिए। सिनेमा हाल के शौचालयों एवं पेयजल की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। शौचालय में गंदगी देकर नाराजगी जताई। सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह को अग्रिम आदेशों तक हाल बंद कराने के निर्देश दिए।