फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The market is all set for Diwali, just waiting for you to come.

Nainital News: दीपावली के लिए सज गया बाजार, बस आपके आने का है इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
The market is all set for Diwali, just waiting for you to come.

विज्ञापन

हल्द्वानी। दीपावली पर्व के नजदीक आने के साथ बाजार दुल्हन की तरह सजने लगा है। बर्तनों से लेकर कपड़ा और इलेक्ट्रानिक उत्पादों की दुकानों में सजावट के साथ रौनक बढ़ गई है। वाहन बाजार में भी रौनक है। व्यापारियों ने दुकानों को बिजली की आकर्षक मालाओं से सजाया है। सड़क किनारे भी जगह-जगह छोटे व्यापारियों ने भी दीपावली से संबंधित दुकानें लगा दी हैं।
दीपावली पर्व का सभी लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। पर्व पर नए सामान की खरीद सबसे ज्यादा होती है। इसे देखते हुए कुमाऊं की सबसे बड़ी मंडी हल्द्वानी भी दीपावली के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां पूरे कुमाऊं से लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में पर्वतीय क्षेत्रों के व्यापारी भी शामिल रहते हैं। पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत 18 अक्तूबर को धनतेरस से हो रही है। व्यापारियों ने ग्राहकों के स्वागत के लिए पलक पावड़े बिछा दिए हैं।
विज्ञापन




यहां सजीं दुकानें

सदर बाजार, मीरा मार्ग, पटेल चौक, बर्तन बाजार, कारखाना बाजार, मंगलपड़ाव आदि में व्यापारियों ने दुकानें सजा ली हैं। दिवाली के लिए कपड़ों के अलावा खील-बताशे और मिठाई की दुकानें भी सजने लग गई हैं। हर घर में ऐपण देने का रिवाज है। मिट्टी के दीये, पूजन सामग्री की दुकानों को व्यापारियों ने सामान से भर दिया है। आतिशबाजी के लिए अलग से दुकानें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




धनतेरस के लिए तैयार है बर्तन बाजार

धनतेरस के लिए बर्तन बाजार में नए-नए डिजाइन के बर्तनों की भरमार है। पूजा और रसोई में इस्तेमाल होने वाले आकर्षक डिजाइन के बर्तन आ चुके हैं। पीतल, तांबे के बर्तन भी बाजार में उपलब्ध हैं। बाजार में मॉल और बड़ी दुकानों में आकर्षक गिफ्ट पैक उपलब्ध हैं। नैनीताल रोड से कमलुवागांजा तक शहर के सभी बड़े मॉल में ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर भी दिए जा रहे हैं।




इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक उत्पादों में ऑफर

बिजली की दुकानों में झालर, मालाएं, इलेक्ट्रानिक उत्पादों की तमाम वैरायटी हैं। दीपावली पर इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक उत्पादों की भी जमकर खरीद होती है। इसे देखते हुए फ्रिज, हीटर, वॉशिंग मशीन से लेकर टीवी आदि सामान पर आकर्षक ऑफर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed