फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The main witness said that I stand by what I told about the rapist in nainital misdeed case

मुख्य गवाह बोली: दुष्कर्मी के बारे में जो बताया मैं उस पर कायम, कहा- मैंने ही पीड़िता की मां को जल्द बुलाया

Tue, 17 Jun 2025 01:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 17 Jun 2025 01:07 PM IST
सार

नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म की घटना की मुख्य गवाह के मुकरने की अफवाहों पर खुद उन्हीं ने विराम लगा दिया। बोलीं, मैंने अपनी आंखों देखा जो मजिस्ट्रेट के सामने आरोपी की जो हरकतें बयां कीं, उस बयान पर आज भी कायम हूं।

विज्ञापन
The main witness said that I stand by what I told about the rapist in nainital misdeed case
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म की घटना की मुख्य गवाह के मुकरने की अफवाहों पर खुद उन्हीं ने विराम लगा दिया। बोलीं, मैंने अपनी आंखों देखा जो मजिस्ट्रेट के सामने आरोपी की जो हरकतें बयां कीं, उस बयान पर आज भी कायम हूं। कहा कि उनसे बिना बात किए भ्रामक सूचना फैलाई गई, उनसे इस बारे में किसी ने बात नहीं की।

विज्ञापन

30 अप्रैल को शहर के रुकुट कंपाउंड क्षेत्र में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में बीते कुछ दिनों से शहर में पीड़िता की गवाह के मुकरने की सूचनाएं विभिन्न प्लेटफॉर्म से वायरल हो रही हैं। अमर उजाला टीम ने सोमवार को इस मामले में मुख्य गवाह से मुलाकात कर बातचीत की। साथ ही यह जानने का प्रयास किया कि उनके अपने बयान से मुकर जाने की सूचनाओं में कितनी सच्चाई है। इस पर मुख्य गवाह ने बयान से मुकरने की चर्चाओं को झूठा, भ्रामक व बेबुनियाद बताया।

विज्ञापन

कहा, मैंने ही मां को जल्द बुलाया
महिला गवाह ने कहा कि घटना के बाद पड़ोसी होने के नाते बालिका उनके सबसे करीब रही। बताया कि उन्होंने ही बालिका की दिक्कत को देखते हुए दूसरे दिन बालिका की बहन के मोबाइल फोन से मां को सूचना दी। एक सप्ताह गेहूं कटान आदि में व्यस्त होने की बात बताने पर मां को उन्होंने इसे गंभीरता से लेकर जल्दी आने को कहा। कुछ ही रोज में बालिका की नानी यहां आईं और दोनों बहनों को अपने साथ ले गईं। एफआईआर लिखवाने से एक रोज पूर्व 29 अप्रैल को बालिका की मां फिर यहां पुराने घर आई थी। फिर 30 अप्रैल की रात्रि एफआईआर लिखवाई, जिसमें पीड़िता ने बतौर गवाह उनका नाम लिखवाया। अगले दिन एक मई को उन्हें पुलिस से बतौर गवाह नाम होने की जानकारी मिली। बाद में उन्होंने मजिस्ट्रेट के समक्ष बीएनएस की धारा 183 के तहत हुए बयान में भी आंखों देखा बयां किया, जिस पर वह आज भी कायम हैं। मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयानों से ऐसे ही कोई नहीं पलट सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद उस्मान का किया जा रहा महिमा मंडन
महिला गवाह ने कहा, कुछ बाहरी मीडिया प्लेटफार्म इस मामले में आरोपी बनाए गए ठेकेदार मोहम्मद उस्मान का महिमा मंडन कर रहे हैं। उसके पक्ष में कई बातें फैलाई जा रही हैं। इसी में मुख्य गवाह के बयान से मुकरने की बात कही गई। जबकि उनके बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए जा चुके हैं।

पीड़िता की अधिवक्ता ने कहा, केस कमजोर करने के लिए फैलाई अफवाह
पीड़िता की अधिवक्ता स्वाति बोरा परिहार का कहना है कि इस केस को कमजोर करने के लिए कुछ लोग मीडिया प्लेटफार्म पर अफवाह फैला रहे हैं। इसमें आरोपी को अच्छा बताया जा रहा है। जबकि पीड़िता ने आरोपी की पहचान की और उसके बाद पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसका और पीड़िता दोनों का मेडिकल परीक्षण किया गया, मामला न्यायालय के अधीन है। कोर्ट ही सही और गलत का निर्णय करेगा।

सीओ बोलीं- मुकरने की कोई बात ही नहीं
सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल ने कहा, केस की जांच अभी जारी है। चार्जशीट कोर्ट में जल्द ही दाखिल की जाएगी। मुख्य गवाह के मुकरने की अफवाह बीते दिनों फैलाई गई थी। इसकी जांच की गई। गवाह से वार्ता भी हुई है, ऐसी कोई भी बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed