फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police route diversion failed in haldwani city

UK News: शहर जाम से जूझा और सांसत में आ गई एंबुलेंस से बरेली जा रहे मरीज की जान, पुलिस का रूट डायवर्जन रहा फेल

Wed, 08 Oct 2025 10:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Updated Wed, 08 Oct 2025 10:16 AM IST
सार

बरेली रोड पर एक शोभायात्रा के दौरान एक एंबुलेंस 15 मिनट तक जाम में फंस गई, जिससे एक गंभीर मरीज की जान खतरे में पड़ गई। लोगों द्वारा वाहन हटाए जाने के बाद ही रास्ता खुल सका।

 

विज्ञापन
Police route diversion failed in haldwani city
हल्द्वानी में जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली रोड पर शोभायात्रा के बीच शाम करीब छह बजे एक मरीज के लिए स्थिति तब भयावह हो गई जब उसे बरेली ले जा रही एंबुलेंस ही जाम में फंस गई। हाईवे पर लोगों के बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर देने से मौके पर यह स्थिति पैदा हुई। लक्ष्मी शिशु मंदिर के पास 15 मिनट तक एंबुलेंस के मौके पर फंसने से परिजनों की भी चिंता बढ गई। मामला इमरजेंसी का था तो शोभायात्रा में शामिल लोगों ने वाहनों और भीड़ को हटाकर रास्ता खुलवाया। मगर थोड़ी देर के लिए मरीज की जान सांसत में जरूर आ गई।

विज्ञापन


मंगलवार को शहर में तमाम स्थानों पर वाल्मीकि की शोभायात्रा के दौरान लोगों को जाम से जूझना पड़ा। पुलिस की ओर से जारी डायवर्जन प्लान फेल होने से यह स्थिति बनी। इससे मंगलवार देर शाम तक कालाढूंगी रोड, स्टेडियम रोड, आईटीआई धान मिल रोड, नवाबी रोड, नहर कवरिंग रोड, वर्कशॉप लाइन में वाहन रेंगते नजर आए। काठगोदाम क्षेत्र में भी शोभायात्रा के दौरान जाम लगा।
विज्ञापन


मंगलवार को शोभायात्रा के लिए दोपहर दो बजे से रूट डायवर्जन लागू किया गया था। शोभायात्रा तय समय से तीन घंटा देरी से बरेली रोड लक्ष्मी शिशु मंदिर से प्रारंभ हुई। इस दौरान शोभायात्रा के रूट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। बावजूद लोग जाम से जूझते रहे। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि शोभायात्रा के मद्देनजर पर्याप्त फोर्स तैनात किया गया था। डायवर्जन के बावजूद लोगों की मनमानी जाम की स्थिति बनी। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए जाम खुलवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed