फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The land selected for the basketball court has not been tested even after 17 days.

Nainital News: बास्केटबॉल कोर्ट के लिए चयनित जमीन का 17 दिन बाद भी परीक्षण नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The land selected for the basketball court has not been tested even after 17 days.
हल्द्वानी। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बास्केटबॉल के आउटडोर कोर्ट के लिए चयनित भूमि का परीक्षण 17 दिन बाद भी नहीं हो पाया है। इसे धन का अभाव कहें या जनप्रतिनिधी की मंशा, जिससे खिलाड़ियों के मैदान में अभ्यास की संभावनाएं नजर नहीं आ रही हैं। खेल विभाग ने गौलापार और आस-पास के युवाओं की सुविधा के लिए करीब 35 लाख का प्रस्ताव विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट को सौंपा था।
विज्ञापन


इसी माह आठ दिसंबर को स्टेडियम के मानसखंड परिसर के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जुजित्सु स्पर्धा के समापन अवसर पर लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने बास्केटबॉल के आउटडोर कोर्ट निर्माण की बात कही थी। इसके लिए उन्होंने तकनीकी एजेंसी से मैदान का परीक्षण और इच्छुक खिलाड़ियों के आकलन के बाद विधायक निधि अथवा सरकारी योजना निर्माण शुरू करवाने का आश्वासन दिया। फिलहाल इस वर्ष इस योजना के धरातल पर उतरने उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed