फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The kidnapper ran away after the girl screamed in haldwani

Haldwani News: बच्ची के चिल्लाने पर छोड़कर भागा था अपहरणकर्ता...गिरफ्तार, घर में सो रही मासूम को उठा ले गया था

Tue, 06 May 2025 01:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 06 May 2025 01:57 PM IST
सार

नीलांचल काॅलोनी से मासूम बच्ची के अपहरणकर्ता आरोपी को पुलिस ने रविवार रात धर दबोचा। सौ सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी। मामले में पुलिस ने पॉक्सो की धारा बढ़ी है। पुलिस ने आरोपी काे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
The kidnapper ran away after the girl screamed in haldwani
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हल्द्वानी के टीपीनगर क्षेत्र के नीलांचल काॅलोनी से मासूम बच्ची के अपहरणकर्ता आरोपी को पुलिस ने रविवार रात धर दबोचा। सौ सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी। मामले में पुलिस ने पॉक्सो की धारा बढ़ी है। पुलिस ने आरोपी काे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

29 अप्रैल की रात सात साल की मासूम झोपड़ी में परिजनों के साथ सो रही थी। इस बीच आरोपी रात 2:45 बजे घर में घुसकर मासूम को उठा ले गया था। सुबह परिजनों के खोजबीन करने पर मासूम झोपड़ी से कुछ दूर बेसुध पड़ी मिली थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन तेज कर दी। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले गए। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। फुटेज में एक संदिग्ध नजर आया। तस्दीक के बाद पुलिस टीम देवलचौड़ निवासी आरोपी के घर पहुंची और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


आरोपी गणेश उर्फ कल्लू (27) ने बताया कि वह कई दिनों से नाबालिग पर नजर रख रहा था। आरोपी का घर बालिका के आवाजाही करने वाले रास्ता पर था। कच्ची झोपड़ी होने के कारण आरोपी आसानी से दरवाजा खोल अंदर घुसा और बच्ची को नींद में ही उठा ले गया। कुछ दूरी पर पहुंचते ही बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed