फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The increasing number of tigers in the forests is driving leopards out of the forest in ramnagar

UK News: जंगल की नई जंग...बाघों के आगे घुटने टेकते तेंदुए, आबादी में मचा कहर; CTR में वन्यजीव को बाहर खदेड़ा

Thu, 09 Oct 2025 12:26 PM IST
हीरा मेहरा अजीत प्रताप गोस्वामी
अजीत प्रताप गोस्वामी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 09 Oct 2025 12:26 PM IST
सार

बाघों की बढ़ती संख्या के कारण तेंदुओं को जंगल से बाहर आबादी की ओर भागने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ गया है और तेंदुए अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

विज्ञापन
The increasing number of tigers in the forests is driving leopards out of the forest in ramnagar
बाघ

विस्तार

जंगलों में बढ़ते बाघ तेंदुओं को जंगल से बाहर खदेड़ रहे हैं। वहीं आबादी में तेंदुए की आमद से मानव-वन्य जीव संघर्ष बढ़ रहा है। ऐसे में जंगल और आबादी क्षेत्र के बीच तेंदुए इंसानों और बाघों की नजरों से बचकर अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। तेंदुओं की इस दशा को लेकर वन विभाग और वन्य जीव विशेषज्ञ भी चिंतित हैं। जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ने के साथ ही उससे सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में भी 57 बाघों की मौजूदगी है।

विज्ञापन


तराई के जंगलों में तेजी से बढ़ती बाघों की संख्या तेंदुओं के लिए खतरा है। बाघ अब तेंदुओं के घर यानी जंगल के सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंच गए हैं। ऐसे में बाघ जंगल से खदेड़कर तेंदुओं को आबादी की ओर भेज रहे हैं। इस कारण तेंदुए आबादी वाले क्षेत्रों में कुत्ते व बिल्ली का शिकार कर रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


इनकी बात-

  • मेरा घर पीरूमदारा के पास देवीपुर में है। पिछले सप्ताह देर रात घर के बाहर से तेंदुआ कुत्ते को उठा ले गया। सूचना वन विभाग को देकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। - सुनील गोसाई, देवीपुरा
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बीते कई महीने से टांडा में तेंदुए का आतंक हैं। कुछ दिन पूर्व बसई स्थित मेरे घर से तेंदुआ कुत्ते को उठा ले गया। - देवानंद जोशी, बसई, पीरूमदारा


आबादी में आए दिन दिख रहे तेंदुए
तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज स्थित देवीपुरा, बसई समेत अन्य स्थानों में आए दिन तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही तेंदुए पालतू कुत्तों व बिल्लियों का शिकार कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर तेंदुओं पर नजर रखने के लिए आबादी के कई स्थानों पर कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed