फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   the incident of Nainital District Panchayat President election has now reached the court of Golu devta Temple

Haldwani News: नेता प्रतिपक्ष बोले- हर आंसू, हर याचना पर प्रतिकार करते हैं देवात...गोल्ज्यू करेंगे न्याय

Mon, 18 Aug 2025 11:13 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 18 Aug 2025 11:13 AM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का घटनाक्रम कोर्ट के बाद अब गोल्ज्यू के दरबार पहुंच चुका है। कांग्रेस इसे न्याय की लड़ाई बता रही है। नेता प्रतिपक्ष ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये गोल्ज्यू देवता के दरबार में अपनी पर्ची लगाने तथा न्याय मांगने की बात कही है। 

विज्ञापन
the incident of Nainital District Panchayat President election has now reached the court of Golu devta Temple
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का घटनाक्रम कोर्ट के बाद अब गोल्ज्यू के दरबार पहुंच चुका है। कांग्रेस इसे न्याय की लड़ाई बता रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने रविवार को अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये गोल्ज्यू देवता के दरबार में अपनी पर्ची लगाने तथा न्याय मांगने की बात कही है। उन्होंने लिखा ''''हे गोल्ज्यू देवता!, आप न्याय के देवता हो, आप ही इंसाफ करो...।''''

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पिछले दिनों नैनीताल के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान जो कुछ घटा है। ऐसी अराजकता उत्तराखंड की राजनीति में पहले कभी किसी ने नहीं देखी थी। दिनदहाड़े पुलिस की नजरों के सामने जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण किया गया। इससे वह अत्यंत आहत हैं। कहा कि यह न्याय के देवता गोल्ज्यू की भूमि है। जो हर आंसू, हर याचना का प्रतिकार करते हैं। उन्हें विश्वास गोल्ज्यू देवता जरूर न्याय करेंगे।

विज्ञापन


पांच जिलों की पुलिस ने हल्द्वानी और नैनीताल में डाला डेरा
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का सियासी ड्रामा अभी थमा नहीं है। हंगामे के आसार को देखते हुए पुलिस को अलर्ट किया गया है। हल्द्वानी में पांच जिलों की पुलिस ने डेरा डाल रखा है। नैनीताल में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है 14 अगस्त को नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान भारी हंगामा हुआ था। रेनकोट पहने कार सवारों ने कांग्रेसियों से धक्का मुक्की की थी। साथ ही पांच जिला पंचायत सदस्यों को उठा ले गए थे। विरोध में कांग्रेस नेताओं ने नैनीताल में दिन भर हंगामा काटा। 15 अगस्त को हल्द्वानी में पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन के बाहर धरना देकर विरोध जताया। शाम को भाजपा ने भी कोतवाली घेरने के बाद एसपी सिटी प्रकाश चंद्र को ज्ञापन सौंपा था। भारी विरोध और हंगामे को देखते हुए एहतियातन कुमाऊं की फोर्स को हल्द्वानी बुलाया गया है। चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर के दारोगा और इंस्पेक्टर हल्द्वानी में 16 अगस्त से डेरा जमाए हुए हैं। एलआईयू भी पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed