{"_id":"573cc36f4f1c1b3e65ac7e2e","slug":"the-hotel-manager-had-lost-thousands-in-aashiqui","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल मैनेजर ने आशिकी में हजारों गंवाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल मैनेजर ने आशिकी में हजारों गंवाए
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 19 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हरदोई के होटल मैनेजर ने एक महिला के साथ मौज मस्ती की और आशिकी में हजारों रुपये गवाएं। महिला के दगा देने पर होटल मैनेजर ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला को बुलाकर पूछताछ की तो उसने होटल मैनेजर द्वारा दी गई रिंग और झुमके को वापस कर दिये।
मूल रूप से दार्जिलिंग निवासी डॉ. एम के पॉल (67) हरदोई के एक होटल में मैनेजर हैं। बुधवार को होटल मैनेजर ने कोतवाली पुलिस से लिखित शिकायत की। बताया कि उसकी पत्नी को मौत हो चुकी है। इसी कारण वह दूसरी शादी करना चाहता था। अपना घर नए सिरे से बसाने के लिए होटल मैनेजर ने शादी की वेबसाइट पर अपना बायोडाटा अपलोड किया। इस बीच सीएमटी कालोनी डहरिया की महिला ने होटल मैनेजर से संपर्क किया।
दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने के बाद सगाई की तारीख तय हुई। दोनों की मुलाकात 24 अप्रैल को रेलवे बाजार स्थित एक होटल में हुई। होटल मैनेजर ने महिला को सोने की रिंग, झुमके और दस हजार रुपये दिये। दोनों नैनीताल सहित कई स्थानों पर घूमने भी गए। कुछ दिन बाद महिला ने होटल मैनेजर का फोन उठाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद वह महिला की तलाश में हल्द्वानी पहुंचा और पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली महिला को बुलाया। महिला ने थाने में आकर बताया कि उसे होटल मैनेजर पसंद नहीं है। उसने पैसा वापस लौटा दिया था और पुलिस के सामने गहने भी लौटा दिये। थाने में लिखित समझौता पत्र देने पर पुलिस ने महिला को छोड़ दिया।