फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand High Court stays the transfer order of seriously ill teachers

Uttarakhand: हाईकोर्ट ने गंभीर बीमार शिक्षकों के तबादला आदेश पर लगाई रोक, शिक्षा सचिव को दिए ये निर्देश

Tue, 11 Jul 2023 06:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 11 Jul 2023 06:02 PM IST
सार

रसायन विज्ञान के प्रवक्ता प्रभात सक्सेना ने याचिका दायर कर कहा कि 26 जून 2023 को उनका स्थानांतरण राजकीय इंटर कॉलेज ढिकुली से राजकीय इंटर कॉलेज सिमालखां बेतालघाट कर दिया गया। याचिकाकर्ता का कहना था कि वह गंभीर रोगों की श्रेणी में आते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand High Court stays the transfer order of seriously ill teachers
सांकेतिक फोटो

विस्तार

नैनीताल हाईकोर्ट ने गंभीर रोगों से पीड़ित कुछ अध्यापकों के स्थानांतरण आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से कहा है कि वे विघालयी शिक्षा सचिव को एक सप्ताह के भीतर प्रत्यावदेन दें। साथ ही, सचिव से कहा है कि वह उन प्रत्यावेदनों को तीन सप्ताह के भीतर विधिनुसार निस्तारित करें।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। रसायन विज्ञान के प्रवक्ता प्रभात सक्सेना ने याचिका दायर कर कहा कि 26 जून 2023 को उनका स्थानांतरण राजकीय इंटर कॉलेज ढिकुली से राजकीय इंटर कॉलेज सिमालखां बेतालघाट कर दिया गया। याचिकाकर्ता का कहना था कि वह गंभीर रोगों की श्रेणी में आते हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand HC: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से बीएसएम रुड़की कॉलेज की संबद्धता खत्म करने के आदेश पर रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में यह भी कहा गया कि ट्रांस्फर एक्ट की धारा 3 घ व 7घ का उल्लंघन किया गया है जिसमें गंभीर रोगियों को अनिवार्य स्थानांतरण से छूट दी गई है। इसी प्रकार हरिद्वार के सतेंद्र कुमार सहित अन्य ने भी स्थानांतरण आदेश को चुनौती दी थी। सभी याचिकाओं पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उनके स्थानांतरण आदेश पर रोक लगाते हुए याचिकाकर्ताओं के प्रत्यावेदन को तीन सप्ताह के भीतर विधिनुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed