फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand HC Stay on order to end affiliation of BSM Roorkee College from Central University of Garhwal

Uttarakhand HC: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से बीएसएम रुड़की कॉलेज की संबद्धता खत्म करने के आदेश पर रोक

Fri, 07 Jul 2023 07:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 07 Jul 2023 07:59 PM IST
सार

बीएसएम कॉलेज प्रबंधन रुड़की की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से बीएसएम कॉलेज सहित प्रदेश के नौ अन्य कालेजों की सम्बद्धता समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand HC Stay on order to end affiliation of BSM Roorkee College from Central University of Garhwal
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल हाईकोर्ट ने गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से बीएसएम रुड़की कॉलेज की संबद्धता समाप्त करने के आदेश पर रोक लगा दी है। इस मामले में गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्य सरकार और केंद्र सरकार को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। बीएसएम कॉलेज प्रबंधन रुड़की की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से बीएसएम कॉलेज सहित प्रदेश के नौ अन्य कालेजों की सम्बद्धता समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन


इसमें देहरादून सहित हरिद्वार के कई बड़े कॉलेज भी शामिल हैं। कॉलेज के नाम विश्वविद्यालय की बेबसाइट से हटाने के आदेश भी दे दिए है। इसकी वजह से हजारों बच्चों के भविष्य पर खतरा उत्पन्न हो गया है। याचिका में यह भी कहा गया कि विश्वविद्यालय ने किसी कॉलेज का पक्ष नहीं सुना और न ही नियमावली का अवलोकन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed