फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The helplessness of the bus port has been pushed back by five months

Nainital News: पांच महीने फिर आगे खिसकी बस पोर्ट की बेबसी

Sat, 01 Nov 2025 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 01 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
The helplessness of the bus port has been pushed back by five months

विज्ञापन
रामनगर। रामनगर में बस पोर्ट का सपना फिलहाल अभी पूरा होने की उम्मीद नहीं है। शासन से बजट स्वीकृत नहीं होने के चलते पोर्ट का निर्माण कार्य की अवधि को मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
रामनगर में वर्ष 2020 में हाईटेक बस अड्डा (बस पोर्ट) बनाने की स्वीकृति मिली थी। इसके बाद पोर्ट का निर्माण शुरू हुआ। 50 करोड़ 14 लाख रुपये से वर्कशॉप, रेस्टोरेंट, पार्किंग, शौचालय, दुकानें, प्रतीक्षालय कक्ष, रोड, एसटीपी समेत अन्य कार्य कराए गए लेकिन शासन की ओर से विगत तीन माह से 21 करोड़ 43 लाख रुपये का बजट रोक दिया गया है। इससे बस पोर्ट का निर्माण कार्य भी रुक गया है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात में बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए बैठने की ठीक व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

मार्च 2025 में बस पोर्ट तैयार कर रोडवेज को दिया जाना था, लेकिन कार्य अधिक होने से कार्यदायी संस्था ने छह माह का अतिरिक्त समय मांगा था। शासन ने सितंबर माह तक पोर्ट तैयार करने का समय दिया। अब शासन की ओर बजट नहीं दिया गया तो फिर से मार्च 2026 का समय मिला है। कार्यदायी संस्था के प्रबंधक संजीव का कहना है कि 21 करोड़ 43 लाख रुपये के बकाया बजट के लिए शासन को पत्र भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

कार्यदायी संस्था को बजट के लिए शासन को पत्र भेजा है। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है। - नवीन आर्या, एआरएम, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed