{"_id":"6a36eb5bc53d2f17650bf7d8","slug":"the-governor-congratulated-the-people-of-the-state-on-yoga-day-nainital-news-c-238-1-ntl1018-127348-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: राज्यपाल ने योग दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: राज्यपाल ने योग दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
Sun, 21 Jun 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम बताया। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि आज के बदलते जीवन परिवेश में योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम है। यह शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक सोच प्रदान करता है। योग जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता भी विकसित करता है। उन्होंने इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय विषय स्वस्थ आयु के लिए योग का उल्लेख किया। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, तनावमुक्त और ऊर्जावान बनाता है। यह समाज में सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्यपाल ने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन