{"_id":"57cc78204f1c1bb03031783f","slug":"the-government-s-new-foundation-for-growth-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार ने देश में विकास की नई नींव रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार ने देश में विकास की नई नींव रखी
अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
Updated Mon, 05 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
मंत्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बेहतरीन विजन दिया है, उसी का नतीजा है कि आज भारत तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनना तय है।
टम्टा रविवार को यहां मेहरागांव में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहन पाल के निवास स्थान में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल हुए नए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश भर में युवाओं का रुझान मोदी के विकास कार्यों की ओर है, यही कारण है कि यूथ भाजपा से जुड़ रहा है।
भाजपा नेता मोहन पाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि एकजुट होकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। पाल के प्रयासों से रविवार को कार्यक्रम के दौरान दो सौ युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज साह ने की। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख अंबा दत्त आर्या, जिला महामंत्री भावना मेहरा, जुगल किशोर मठपाल, बालम सिंह मेहरा, मुकेश गुरुरानी, प्रकाश आर्या आदि थे।
विज्ञापन
इसके अलावा भाजपा नेता सतपाल महाराज और पूर्व विधायक अमृता रावत ने भी मेहरागांव क्षेत्र में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। दोनों ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। ब्यूरो