फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The girls appeared in the form of mother Lakshmi

साक्षात मां लक्ष्मी रूप में नजर आईं कन्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
The girls appeared in the form of mother Lakshmi
मैं जागरूक हूं प्रतियोगिता के एक से छह आयु वर्ग की विजेता: अलंकृति रावत। - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। अमर उजाला और हरि:शरणम जन की ओर से खास प्रतियोगिता मैं जागरूक हूं के दसवें दिन बच्चों ने मां लक्ष्मी का रूप धारण किया। घर-घर में यह कन्याएं साक्षात मां लक्ष्मी के रूप में नजर आईं। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ संदेश दिया। तीनों वर्गों के प्रथम विजेता प्रतियोगी को 500-500 रुपये का नकद पुरस्कार परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद उनके पेटीएम या यूपीआई नंबर पर भेजा जा रहा है। आज के विजेताओं को पुरस्कार राशि उनके पेटीएम, यूपीआई नंबर पर दे दी गई है। 11 से 15 आयु वर्ग में आज दो विजेता चुनी गईं। इसकी विजेता इशिका कंबोज ने कहा कि वह अपनी जीती हुई राशि को मुख्यमंत्री राहत कोश में दान करेगी।
विज्ञापन

दसवें दिन के परिणाम
विजेता
- एक से छह आयु वर्ग: अलंकृति रावत, 5 साल, ग्रेट मिशन स्कूल रामनगर।
- सात से 10 आयु वर्ग: इशिता जोशी, 8 साल, एवीबीआईएल स्कूल, गायत्री नगर आरटीओ रोड हल्द्वानी।
- 11 से 15 आयु वर्ग: आस्था सनवाल, 11 साल, होली एंजिल कान्वेंट स्कूल नई मंडी बरेली रोड हल्द्वानी।
-11 से 15 आयु वर्ग: इशिका कंबोज, 11 साल, सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल हल्द्वानी
इनकी प्रविष्टियों को भी सराहा गया
हर्षिता बोरा, पावनी पांडे, जाह्नवी मेहता, मानवी अधिकारी, दिव्यता गुणवंत, समृद्धि मटियाली
आज का विषय
मैं जागरूक हूं प्रतियोगिता के तहत आज बच्चों को सूर्य नमस्कार के कोई आसन करते हुए एक उत्साहित वह स्पष्ट तस्वीर भेजनी है।
मां लक्ष्मी का स्वरूप हमें कन्या पूजन के साथ ही कन्या भ्रूण हत्या जैसे अक्षम्य अपराध को रोकने की भी शिक्षा देता है। अमर उजाला के सभी पाठकों से आग्रह है कि कन्याओं का संवर्धन करते हुए उन्हें ऊंची शिक्षा प्रदान कराएं।
विज्ञापन

- स्वामी रामगोविंद दास भाईजी, हरि:शरणम जन प्रमुख।
नोट: प्रतियोगी अपनी प्रविष्टि में अपना पूरा नाम, पता, स्कूल का नाम, आयु, पेटीएम या यूपीआई नंबर साफ-साफ अक्षरों में लिखकर दें। इसके अलावा अपनी प्रवष्टि के साथ अपना एक पासपोर्ट साइज का साफ फोटोग्राफ देना होगा। अपनी प्रविष्टि इस व्हाट्सएप नंबर पर भेजें: 7060363436

मैं जागरूक हूं प्रतियोगिता की 11 से 15 आयु वर्ग की विजेता: आस्था सनवाल।

मैं जागरूक हूं प्रतियोगिता की 11 से 15 आयु वर्ग की विजेता: आस्था सनवाल।- फोटो : HALDWANI

इन्हें भी ग्रुप 2 की दूसरी विजेता घोषित किया गया: इशिका कंबोज।

इन्हें भी ग्रुप 2 की दूसरी विजेता घोषित किया गया: इशिका कंबोज।- फोटो : HALDWANI

मैं जागरूक हूं प्रतियोगिता के सात से 10 आयु वर्ग की विजेता: इशिता जोशी।

मैं जागरूक हूं प्रतियोगिता के सात से 10 आयु वर्ग की विजेता: इशिता जोशी।- फोटो : HALDWANI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed