{"_id":"61b7b670e36f8269b25ab157","slug":"the-girl-kept-crying-the-police-also-forgot-to-help-haldwani-news-hld447540459","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा रोती रही, पुलिस भी मदद भूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा रोती रही, पुलिस भी मदद भूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बिजनौर से एक छात्रा सुबह नौ बजे हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे पर पहुंची और बैटरी खत्म होने पर उसने वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी कक्ष के सामने मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा दिया। उसी समय एक युवक आया और फोन लेकर भाग गया। मोबाइल फोन चोरी होने पर छात्रा रोने लगी और कहने लगी कि दो माह खेत पर मेहनत करके फोन खरीदा था। फोन पर एडमिड कार्ड सेव है। अब मैं पेपर कैसे दूंगी। इधर, लोगों की सलाह पर छात्रा पुलिस स्टेशन पहुंची तो महिला सिपाही ने चीता मोबाइल को जानकारी दी लेकिन सिपाही ने रोडवेज बस अड्डे पर तैनात सिपाही के पास जाने की सलाह देकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
वहां से निराश होकर छात्रा दोबारा वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी और रोडवेज कर्मियों के पास पहुंची और कहने लगी कि मेरा मोबाइल मिले या न मिले मगर सिमकार्ड दिलावा दो। मोबाइल नंबर पर मैसेज आने पर ही एडमिड कार्ड डाउनलोड हो पाएगा। मंगलवार को हल्द्वानी में परीक्षा है अब वह पेपर कैसे देगी। डीआईजी कुमाऊं रेंज नीलेश आनंद भरणे का कहना है कि छात्रा की पूरी मदद की जाएगी। बस अड्डे से जो भी नशेड़ी छात्रा का मोबाइल फोन चुराकर भागा है उसकी तलाश करके फोन बरामद करने के कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
बसअड्डे पर सीसीटीवी के टूटे पड़े हैं तार
रोडवेज बसअड्डे पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। छात्रा का मोबाइल फोन चोरी होने की घटना होने पर जब सीसीटीवी कैमरे में चोर को पहचानने की बात लोगों उठाई तो पता चला कि सीसीटीवी कैमरों के तो तार ही टूटे पड़े हैं। इस कारण कुछ नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
-
बस अड्डे पर तैनात नहीं रहती पुलिस
हल्द्वानी। रोडवेज बस अड्डे में यात्रियों से चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। कुछ दिन पहले वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी के कक्ष से एलईडी कोई चुरा ले गया, जिसे पुलिस ने बमुश्किल बरामद किया। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पुलिस तैनात करने के लिए कई बार लिखा जा चुका है लेकिन सुनवाई नहीं होती है।