{"_id":"67a3c85b9e824c043b038d4c","slug":"the-girl-injured-in-the-accident-died-during-treatment-ramnagar-news-c-302-1-kdg1001-101259-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हादसे में घायल युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हादसे में घायल युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
Thu, 06 Feb 2025 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी। कालाढूंगी के पास बीती 30 जनवरी को हुए हादसे में घायल युवती की इलाज के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई है। मृतका के ताऊ भवन भट्ट ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उनकी भतीजी रजनी भट्ट पुत्री मोहन भट्ट मेडिकल की तैयारी कर रही थी।
बताया कि बीती 30 जनवरी को वह कालाढूंगी से घर चांदनी चौक लौट रही थी। वार्ड नंबर 7 के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में रजनी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बरेली के निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया, जहां छह दिन इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद