{"_id":"6845d0192f60d951d8034026","slug":"the-girl-has-not-been-identified-even-after-24-hours-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-108264-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 24 घंटे बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 24 घंटे बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। 24 घंटे बाद भी भीमताल झील में संदिग्ध हालत में मिली युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस ने यूपी और दिल्ली के लिए टीम भेजी है। वहीं पुलिस युवती के साथ होटल में ठहरे युवक का भी पता नहीं लगा पाई है।
बता दें कि शनिवार की सुबह भीमेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर झील किनारे एक युवती का शव मिला था। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात युवती के साथ एक युवक झील किनारे घूम रहा था। लोगों ने अंदेशा जताया है कि युवती की हत्या कर युवक फरार हो गया है। युवक और युवती तल्लीताल के एक होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस ने होटलों में पूछताछ के साथ सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सीसीटीवी कैमरे में भी युवक और युवती झील की ओर जाते हुए दिखाई दिए हैं। युवती के हाथ में मेहंदी से एक युवक का नाम लिखा हुआ था। पुलिस ने युवती के परिजनों और युवती के साथ घूमने वाले युवक का पता लगाने के लिए टीम गठित कर यूपी और दिल्ली के लिए भेजी है।
युवती के परिजनों और युवक का पता लगाने के लिए टीमें गठित कर यूपी, दिल्ली भेजा गया है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। -प्रमोद साह, सीओ भीमताल।