फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The general body of the Sikhs in the commotion

सिखों की आमसभा में हंगामा, कहासुनी, हाथापाई की नौबत

Sun, 01 Mar 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 01 Mar 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
The general body of the Sikhs in the commotion

श्री गुरू तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन समिति चुनाव को लेकर शनिवार को बुलाई गई आमसभा में जमकर हंगामा हुआ। एक गुट द्वारा वीरेंद्र सिंह चड्डा को प्रबंधन समिति का अध्यक्ष घोषित कर दिया तो समाज के दूसरे लोगों ने इसे गलत ठहराते हुए विरोध किया। आमसभा में सिखों में कहासुनी के बाद हाथापाई की नौबत आने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला।

विज्ञापन


श्रीगुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दोपहर दो बजे से प्रबंधन समिति के चुनाव के मुद्दे पर सिखों की आम सभा में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल के आसपास के इलाके को छावनी बना दिया था। स्कूल गेट पर पुलिस फोर्स बिना तलाशी के किसी भी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दे रहा था। ठंडी सड़क पर जगह-जगह फोर्स लगा था। दोपहर दो बजे सदस्यों की एक आम सभा प्रबंधक एवं संस्थापक सदस्य जोगेंद्रर सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में शुरू हुई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा प्रबंध समिति का कार्यकाल और नए सिरे से चुनाव पर अपनी-अपनी राय व्यक्त की। आमसभा में चर्चा के दौरान ही कुछ लोगों ने विद्यालय की पुरानी प्रबंधन समिति को बर्खास्त करने के साथ ही वीरेंद्र सिंह चड्डा को प्रबंधन समिति का अध्यक्ष घोषित करने की घोषणा कर दी। इस पर आमसभा में जयकारा भी लग गया। इस बीच कुछ लोगों को यह बात नगवार गुजरी। इसी बात को लेकर आमसभा में सतवंत सिंह, बलजीत सिंह, बलविंदर सिंह आदि ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना कि चुनाव का यह तरीका गलत है। किसी भी को जबरदस्ती से प्रबंधन समिति पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। दो पक्षों के आमने-सामने आने पर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा और भीड़ को हटाकर मामला शांत किया।

वहीं, सरदार विरेंदर सिंह चड्डा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस कार्रवाई को संपन्न कराने के लिए चार चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए थे। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक सदस्य सरदार जोगेंदर सिंह एडवोकेट एवं वरिष्ठ समाजसेवी सरदार शमशेर सिंह कोहली ने की। सभी के राय से विद्यालय की तरक्की के लिए विचार दिए गए, जो कि कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज हुए। इसमें सरदार दलजीत सिंह चड्डा, अमरजीत सिंह सेठी, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, सरदार जसविंदर सिंह भसीन आदि ने सुझाव दिए।

अंत में नई प्रबंध समिति के अध्यक्ष के लिए नाम का प्रस्ताव मांगा गया, तो सरदार अमरजीत सिंह सेठी ने विरेंद्रर सिंह के नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष के लिए दिया। जिसका अनुमोदन सरदार मक्खन सिंह, शमशेर सिंह, हरविंदर सिंह ने किया। विरेंद्रर चड्ढा ने जो कि पूर्व में कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं अध्यक्ष के रूप में पांच-पांच वर्ष का कार्यकाल निभा चुके है, कहा कि विद्यालय में शिक्षा के स्तर को सुधारा जाएगा। बाकी कमेटी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों, प्रबंध समिति का गठन एक-दो दिनों में नियमावली के अनुसार कर लिया जाएगा।


सिख समाज ने दिया एकता का परिचय
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह रोड़ू, प्रवक्ता गुरुचरण सिंह प्रिंस और कोषाध्यक्ष सतिंदर सिंह छतवाल ने बयान जारी कर कहा है कि कुछ तथाकथित व्यक्तियों द्वारा जो अवैधानिक प्रक्रिया अपनाकर श्रीगुरु तेगबहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रबंधक कमेटी पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी, उसका गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा के माध्यम से विरोध किया गया तथा सिख समाज ने इस प्रक्रिया का पूरी तरह बहिष्कार कर अपनी एकता का परिचय दिया है। आरोप है कि सरदार सतवंत सिंह के साथ हाथापाई करने की कोशिश की गई। वहीं गुरुचरण सिंह प्रिंस ने बयान में कहा है कि चुनाव में सिर्फ केसधारी सिख ही सदस्य बन सकते हैं। नगरपालिका क्षेत्र के ही निवासी ही भाग ले सकते हैं तथा दोनों स्कूलों के चुनाव एक साथ होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed