फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The future of 84 contract professors is in limbo, they are making rounds of the department

Nainital News: 84 संविदा प्राध्यापकों का भविष्य अधर में, काट रहे विभाग के चक्कर

Wed, 07 Aug 2024 06:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 07 Aug 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
The future of 84 contract professors is in limbo, they are making rounds of the department
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के परिसरों से प्राध्यापकों के लौटने और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से नए प्राध्यापक मिलने के कारण प्रदेश के महाविद्यालयों में तैनात गेस्ट फैकल्टी की नौकरी पर संकट बना हुआ है। स्थायी प्राध्यापकों की तैनाती के कारण महाविद्यालयों से हटाए गए 84 संविदा प्राध्यापकों का भविष्य अधर में है। वे समायोजन के लिए उच्चशिक्षा निदेशालय से लेकर शासन स्तर तक चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के महाविद्यालयों से अब तक 119 संविदा प्राध्यापक हटाए जा चुके हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने 2014-15 मेें नियुक्त 35 संविदा प्राध्यापकों को कोटद्वार, रुद्रपुर, खटीमा, काशीपुर समेत अन्य महाविद्यालयों में समायोजित कर दिया है जबकि इस अवधि के बाद नियुक्त हुए 84 संविदा प्राध्यापकों का भविष्य अधर में है। संविदा प्राध्यापकों का कहना है कि नौकरी जाने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। सरकार ने पूर्व में वेतन में बढ़ोतरी और पद सुरक्षित करने का भरोसा दिलाया था लेकिन अभी तक वादा पूरा नहीं हुआ। गेस्ट फेकल्टी का कहना है कि एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज में स्थानांतरण किया जा रहा है लेकिन वहां भी उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है। इस कारण उनका पूरा परिवार परेशानी से जूझ रहा है। संवाद
विज्ञापन

कोट
प्रभावित संविदा प्राध्यापकों को महाविद्यालयों में समायोजित किया जा रहा है। वर्ष 2014-15 में नियुक्त 35 गेस्ट फैकल्टी को दूसरे महाविद्यालयों में समायोजित किया जा चुका है। पद रिक्त होने पर अन्य का भी समायोजन वरिष्ठता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. अंजू अग्रवाल, उच्च शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed