फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The four-day Spring Festival

चार दिवसीय वसंत महोत्सव शुरू

Tue, 31 Jan 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Tue, 31 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
The four-day Spring Festival
चार दिवसीय वसंत महोत्सव शुरू - फोटो : अमर उजाला

प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव की ओर से 23वें चार दिनी वसंत महोत्सव का आगाज सोमवार को हो गया। सोमवार को स्कूली बच्चों के लिये चित्रकला और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिये ऐपण प्रतियोगिता संपन्न हुई।

विज्ञापन


परिसर प्रागंण में सोमवार को पहले दिन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मंजू बेलवाल ने दीप जलाकर किया। समिति ने मुख्य अतिथि को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। चित्रकला और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 20 स्कूलों के 150 से अधिक  बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर दो वर्गों में हुई। परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किया जायेगा। केवलानंद जोशी चित्रकला प्रतियोगिता के और केवल पपनै सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। महिलाओं ने ऐपण प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने गेरू के ऊपर चावल के विश्वार के माध्यम से नव दुर्गा चौकी, जनेऊ चौकी, नामकरण चौकी, धूलिअर्घ्य चौकी, लक्ष्मी चौकी आदि को सुंदर ढंग से उकेरा। प्रतियोगिता की निर्णायक अलका खाती रहीं।

इस दौरान समिति अध्यक्ष दिनेश चंद्र  हर्बोला, सचिव दीप चंद्र जोशी, मनोज सती, मनोज तिवारी, बाला दत्त मठवाल, भावना भट्ट, रेवती सुंदरियाल, सोनी जोशी आदि थे।

सांस्कृतिक जुलूस आज
महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेश भर से आए रंगकर्मियों द्वारा नगर में सांस्कृतिक जुलूस के माध्यम से पौराणिक संस्कृति को जीवंत रखने का संदेश दिया जाएगा।


इसके साथ ही एक और दो फरवरी को रंगकर्मियों द्वारा कुमाऊंनी, गढ़वाली, जौनसारी, नीती माणा शैली पर आधारित नृत्य और नाटकों का मंचन किया जाएगा। चार फरवरी की देर रात महोत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed