{"_id":"65a04f08018226654c09b2a5","slug":"the-forest-has-been-burning-for-two-days-nainital-news-c-240-1-shld1006-2410-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो दिन से धधक रहे जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो दिन से धधक रहे जंगल
Fri, 12 Jan 2024 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर थुवा की पहाड़ी में लगी आग से उठता धुंआ।
गरमपानी/बेतालघाट (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित थुवा की पहाड़ी में लगी आग दो दिन बाद भी नहीं बुझ पाई है। बृहस्पतिवार दोपहर में तेज हवाओं के साथ लगी आग जंगल में तेजी से फैल गई। वनाग्नि के कारण आसमान में धुंध नजर आई। वन बीट अधिकारी प्रेम सिंह मेहरा ने बताया कि वन विभाग की टीम आग बुझा रही है। खड़ी चट्टान होने के चलते वन कर्मचारियों को आग बुझाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। उधर बेतालघाट के जोशीखोला वन पंचायत के जंगल में आग लगने से कई हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों और वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सरपंच प्रकाश चंद्र ने बताया कि विभाग की ओर से आग बुझाने के लिए वन पंचायत को कोई धनराशि नहीं दी जाती है। इस कारण बिना संसाधनों के आग बुझाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन