{"_id":"68b0c7eeb595ab75b40de88a","slug":"the-food-department-collected-more-than-100-samples-20-samples-failed-haldwani-news-c-337-1-shld1032-125038-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खाद्य विभाग ने 100 से अधिक सैंपल भरे, 20 नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खाद्य विभाग ने 100 से अधिक सैंपल भरे, 20 नमूने फेल
Fri, 29 Aug 2025 02:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बृहस्पतिवार को हल्द्वानी के शहरी और ग्रामीण इलाकों में ताबड़तोड़ अभियान चलाया। उपायुक्त खाद्य सुरक्षा कुमाऊं मंडल राजेंद्र सिंह कठायत के नेतृत्व में टीम ने 100 से अधिक सैंपल लिए। इसमें से 20 सैंपल मौके पर ही फेल हो गए। अब इन व्यापारियों पर नोटिस देने की तैयारी शुरू हो गई है।
टीम ने दुकानों से दूध, मिठाई के अलावा मसाले और तेल के नमूने लिए। मौके पर ही फूड सेफ्टी वैन में ही इनकी जांच की गई। इस दौरान आम लोगों को भी जागरूक किया गया। वैन देखते ही कई व्यापारी पुराना सामान छिपाते दिखे। उपायुक्त ने बताया कि अब इन्फोर्समेंट टीम नोटिस जारी करेगी और उसके बाद संबंधित खाद्य विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम में वरिष्ठ सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अभय कुमार सिंह, एएस रावत, उपायुक्त लैब वीएस बिष्ट, कनिष्ठ खाद्य विश्लेषक प्रियंका आदि थे।