फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The fire also took away food from 25 families

Nainital News: आग ने 25 परिवारों का निवाला भी छीना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
The fire also took away food from 25 families
हल्द्वानी। चिराग अली शाह बाबा की दरगाह के पास बनी 25 झोपड़ियां शुक्रवार देर रात आग में जल गई थीं। जिससे झोपड़ी में रखा सामान और खाद्य पदार्थ भी जल गए। शनिवार को एक संस्था ने पीड़ित परिवारों को भोजन कराया। वहीं शनिवार को तपती धूप में पीड़ित परिवार पेड़ों के नीचे बैठे रहे।
विज्ञापन

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास चिराग अली शाह बाबा की दरगाह के पास शुक्रवार देर रात अचानक झोपड़पट्टी में आग लग गई। आग में 25 झोपड़ियां राख हो गईं। झोपड़ी में रखा सामान, पैसा और बच्चों के सामान भी जल गए। इन पीड़ित परिवारों में एक झोपड़ी बन्नो बेगम की भी थी। पति का कई साल पहले देहांत हो चुका है। वह अपने छह बच्चों के साथ रहती है और इन बीमारी के चलते दो बार ऑपरेशन भी हुए और अब जब लगा कि सब ठीक हो रहा है कि रात आग ने उनका झोपड़ी भी जल गई।
विज्ञापन

वहीं राजमिस्त्री कल्लू की झोपड़ी भी जल गई। उन्होंने बताया कि बमुश्किल वह झोपड़ी में सोते बच्चों को बचा पाए। अब वह खुले मैदान में परिवार के साथ वक्त काट रहे हैं और चिंता इस बात की है कि अब दोबारा झोपड़ी कैसे बनेगी। वजह ये कि कल्लू के घर में रखी 25 हजार की नकदी सहित घरेलु सामान जलकर राख हो गए। हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर से इन परिवारों को आर्थिक सहायता नहीं मिली है। उधर एक संस्था इन परिवारों को खाना खिला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाक हुए इन सभी के घर
- यासीन, मुस्तफा, शदाब खान, अनवर अली, शाहवेज कुरैशी, वसीम कुरैशी, सुहैल कुरैशी, नौशाद कुरैशी, सेबू, अनीस, मुन्ना, सलीम, शैलून, शाजमा, नफीसा, रुकइया, आसमा, शमीम बानो, अमन, शाह मोहम्मद, तरनुम, शाहना, फरजाना, परवीन आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed