Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The ferocious leopard is ready to kill, posing a continued threat to a population of over ten thousand people

Uk: जान लेने पर तैयार है खूंखार तेंदुआ, दस हजार से अधिक आबादी पर खतरा बरकरार

Sun, 28 Dec 2025 10:58 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 28 Dec 2025 10:58 AM IST
सार

नैनीताल के धारी ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में तेंदुए की दहशत बरकरार है। शुक्रवार को धुरा क्षेत्र में महिला को मारने वाले तेंदुए की दहशत से लोग घरों से अकेले नहीं जा पा रहे हैं।

विज्ञापन
The ferocious leopard is ready to kill, posing a continued threat to a population of over ten thousand people
धारी के दीनी तल्ली क्षेत्र में पिंजरा लगाते हुए वन कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल के धारी ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में तेंदुए की दहशत बरकरार है। शुक्रवार को धुरा क्षेत्र में महिला को मारने वाले तेंदुए की दहशत से लोग घरों से अकेले नहीं जा पा रहे हैं। वहीं शनिवार को कुछ गांवों में तेंदुए के घरों के पास दिखने से लोगों ने भागकर जान बचाई। शोर मचाने के साथ वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। शनिवार को दीनी मल्ली क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया।

विज्ञापन

गांव के विद्या राम ने बताया कि तेंदुआ घरों के पास घूमता हुआ देख लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने बताया कि तेंदुए के भय से लोग दूध देने भी डेयरी तक डर-डर कर पहुंचे। धानारौली बाजार में दोपहर 12.30 तेंदुए को स्थानीय व्यापारियों ने देखा। व्यापारियों के शोर मचाते ही तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। वहीं तेंदुए ने क्षेत्र में एक कुत्ते को हमला कर घायल कर दिया। नरतोला के समाजसेवी गणेश मेलकानी ने बताया कि शनिवार की सुबह तेंदुआ भीड़ापानी हरिनगर में विनोद कुमार की गौशाला में बंधी बकरी को उठा ले गया। उन्होंने कहा तेंदुए को देख लोगों ने भागकर जान बचाई। एक सप्ताह पूर्व तेंदुए ने श्याम सिंह की गाय को मारा था। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। धारी ब्लॉक प्रमुख भावना ने महिला की मौत के बाद भी क्षेत्र में जगह-जगह तेंदुए के दिखाई देने के बाद वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाने और गश्त कर तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन

डीएफओ ने वन कर्मियों के साथ की गश्त

दीनी तल्ली के तोक धुरा में महिला की मौत के बाद से वन विभाग सक्रिय है। शनिवार को डीएफओ आकाश गंगवार ने वन कर्मियों के साथ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर तेंदुए की मूवमेंट को लेकर जानकारी ली। डीएफओ ने ग्रामीणों को भी घरों से बाहर अकेले नहीं निकलने की अपील की। साथ ही वन्य जीव के दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैप कैमरे के साथ बढ़ाए गए पिंजरे

महिला की मौत के बाद वन विभाग की ओर से क्षेत्र के आसपास के जंगलों में लगातार गश्त की जा रही है। वन्य जीव को ट्रैंकुलाइज करने के लिए एक डॉक्टर भी तैनात किया गया है। विभाग की ओर से 30 ट्रैप कैमरे लगाने के साथ पांच पिंजरे लगाए गए हैं। साथ ही 50 से अधिक वन कर्मियों की टीम गश्त कर तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखे हुए है।



 वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में तेंदुए की मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। ट्रैप कैमरों की संख्या बढ़ा दी गई है, दो नए पिंजरे लगाए जा रहे हैं। जिन जगहों पर तेंदुए के दिखाई देने की सूचना मिल रही हैं वहां टीम भेजी जा रही है। - आकाश गंगवार, डीएफओ

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed