फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The father of four children decided to marry by lying

चार बच्चों के बाप ने झूठ बोलकर तय की शादी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
The father of four children decided to marry by lying
नैनीताल। एक शादीशुदा अधेड़ ने नगर की युवती को झूठ बोलकर निकाह के लिए मना लिया। शादी के दो दिन पूर्व जब पता चला कि वह शादीशुदा है तो लड़की और उसके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। युवती की तहरीर पर पुलिस ने अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

युवती ने तहरीर में कहा कि बीते माह एक महिला उसके लिए एक रिश्ता लाई। बात बढ़ाने के लिए युवक अपने एक भाई को लेकर 14 मार्च को उसके घर पहुंच गया। लड़की के घरवालों ने जब युवक के माता पिता से शादी की बात करने की बात कही। तो उसने कहा कि माता पिता उसकी शादी दूसरी जगह करना चाहते हैं। इसलिए वे नहीं आएंगे। इसके बाद लड़की पक्ष ने 28 मार्च को सगाई और पांच अप्रैल को शादी तय कर दी। सगाई के दौरान लड़की पक्ष ने मेहर की रकम दो लाख रुपये दिए। अपनी सगाई की फोटो लड़की ने अपने व्हाट्सएप के स्टेटस में लगा दिए, जिन्हें देख एक रिश्तेदार ने बताया कि यह व्यक्ति पहले से ही शादीशुदा है और उसकी पत्नी और चार बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

इस दौरान लड़की पक्ष शादी की पूरी तैयारियां कर चुका था, जिसमें करीब नौ लाख रुपये खर्च हो गए। इसके बाद पीड़ित युवती ने तल्लीताल थाने में पुलिस से गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ विजय मेहता ने बताया कि युवती की तहरीर पर मो. रियाजुद्दीन निवासी पीलीभीत और हाल निवासी मल्लीताल के खिलाफ धारा 420, 506 व 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। कहा कि जल्द आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed