फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The family went to Delhi, thieves ransacked the house

Nainital News: परिवार दिल्ली गया, चोरों ने घर खंगाल दिया

Thu, 14 Mar 2024 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 14 Mar 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
The family went to Delhi, thieves ransacked the house
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा के मधुबन कॉलोनी में मंगलवार रात चोरों ने एक और घर खंगाल डाला। घटना से आक्रोशित लोगों ने बुधवार को पीरूमदारा पुलिस चौकी का घेराव किया। एसएसआई द्वितीय ने एक सप्ताह के भीतर चोरी के आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया, तब गुस्साए लोग शांत हुए।
विज्ञापन


मंगलवार रात चोरों ने मधुबन कॉलोनी में पार्वती देवी पत्नी स्व. पृथ्वी सिंह के घर का ताला तोड़ दिया। कॉलोनी के दिनेश बिष्ट ने पुलिस को घटना को सूचना दी। पुलिस के अनुसार पार्वती देेवी छह मार्च को बहू के साथ रिश्तेदारी में दिल्ली गई थीं। घर से कितना सामान चोरी हुआ है, इसका पता उनके लौटकर आने के बाद चल पाएगा। कॉलोनी में लगातार हो रही चोरियों से आक्रोशित लोग बुधवार को पुलिस चौकी धमक गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि पुलिस की लापरवाह कार्यप्रणाली से चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। कहा कि एक हफ्ते पहले भी क्षेत्र में चोरी की वारदात हुई थी। पीड़ित परिवार इलाज के लिए दिल्ली गया था। प्रदर्शन की सूचना पर एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। कहा कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हो गए हैं। एक सप्ताह के भीतर उन्हें पकड़ लिया जाएगा। विरोध जताने वालों में सविता रावत, शशि रावत, आशा नेगी, सीता राणा, मंजू, किशन सिंह, प्रेम सिंह, महिपाल सिंह, सुरजीत रावत, दिनेश बिष्ट, प्रमोद नेगी आदि रहे। इधर, कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed