फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The family left for Pilibhit with the dead bodies of the couple.

Nainital News: परिजन दंपती के शव लेकर पीलीभीत रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
The family left for Pilibhit with the dead bodies of the couple.
हल्द्वानी। बिठौरिया के विकासनगर फेज तीन स्थित गोशाला में गोबर के सेप्टिक टैंक की गैस से जान गंवाने वाले मटरू लाल और उसकी पत्नी रानी का शव परिजन सोमवार सुबह पीलीभीत लेकर रवाना हो गए। रविवार को परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव मोर्चरी से नहीं उठाए थे।
विज्ञापन

मृतका रानी के भाई ब्रजेश ने बताया कि रविवार देर रात तक गोशाला मालिक से मुआवजे को लेकर वार्ता चलती रही लेकिन वह नहीं माने। बता दें कि मृतक के परिजनों ने 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग रखी है। मुआवजा न मिलने पर परिजनों ने शवों का दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

मोर्चरी में शवों से दुर्गंध आने पर परिजनों ने अंत्येष्टि का फैसला किया। ब्रजेश ने बताया कि मुआवजे की बात अभी नहीं बनी है। अगर मृतक दंपती के बच्चों के भविष्य के लिए पर्याप्त मुआवजा नहीं मिलेगा तो मुकदमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed