फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The entrance of the Fato zone will be made from Maldhan, the MLA said that the work of the tree house will be completed soon, all the facilities of the tourists will be available

मालधन से बनेगा फाटो जोन का प्रवेश द्वार, विधायक ने कहा जल्द पूरा होगा ट्री हाउस का काम, पर्यटकों के सभी सुविधा मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
The entrance of the Fato zone will be made from Maldhan, the MLA said that the work of the tree house will be completed soon, all the facilities of the tourists will be available
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में जंगल सफारी शुरू होने जा रही है। फाटो रेंज के लिए पर्यटन गेट मालधन से बनाने की तैयारी चल रही है। विधायक ने तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अधिकारियों के साथ फाटो जोन का निरीक्षण किया। वहीं फाटो गेस्ट हाउस में बन रहे ट्री हाउस का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से नए पर्यटन सफारी जोन खोलने के लिए 15 लाख की धनराशि जारी की गई है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने रविवार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ बीएस शाही सहित अन्य वन अधिकारियों के साथ फाटो रेंज का निरीक्षण किया। इस दौरान मालधन से पर्यटन गेट खोलने पर चर्चा की गई, ताकि मालधन के लोगों को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन

विधायक ने फाटो रेंज में बन रहे ट्री हाउस के काम को भी देखा, 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। उन्होंने वन अधिकारियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। ताकि ट्री हाउस में रात्रि विश्राम के लिए आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो पाए। बता दें कि लंबे समय से स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से समय-समय पर इसकी मांग की जाती रही है। मुख्यमंत्री ने आखिरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए फाटो पर्यटन जोन को मंजूरी दी है और अब यहां पर पर्यटक सफारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता हरीश दफोटी, मदन जोशी, मालधन मंडल अध्यक्ष कमल किशोर, एसडीओ जसपुर जेएस रावत, रेंजर देवेंद्र सिंह रजवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed