फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The entire process related to research thesis will be transparent: Vice Chancellor

शोध थीसिस संबंधी पूरी प्रक्रिया होगी पारदर्शी : कुलपति

Fri, 18 Aug 2023 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 18 Aug 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
The entire process related to research thesis will be transparent: Vice Chancellor
नैनीताल। पीएचडी कर रहे कुमाऊं विवि के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब थीसिस जमा करने से लेकर उसके मूल्यांकन तक की सारी प्रक्रिया के लिए डिजिटल माध्यम का ही प्रयोग होगा जिससे विद्यार्थी अपनी थीसिस की मूल्यांकन प्रक्रिया का स्टेटस स्वयं चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन


यह बात कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने यहां डीएसबी परिसर में शोध विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। कुलपति ने इस दौरान 2023 में नेट परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों सहित शोध पत्रों के प्रकाशन पर 10 इंपैक्ट फैक्टर प्राप्त करने, पेटेंट हासिल करने अथवा पुस्तक लेखन करने वाले प्राध्यापकों को सम्मानित भी किया। इस दौरान नेट उत्तीर्ण करने वाले 20 विद्यार्थियों सहित पेटेंट हासिल करने वालों को प्रो. डीडी पंत रिसर्च अवाॅर्ड, 10 इंपैक्ट फैक्टर युक्त प्रकाशन पर प्रो. केएस वल्दिया रिसर्च पुरस्कार, अपने विषय पर यूट्यूब में 1000 सब्सक्राइबर होने पर प्रो. डीएन अग्रवाल पुरस्कार और पुस्तक प्रकाशन पर प्रो. वाईपीएस पांगती पुरस्कार दिया गया। इन उपलब्धियों के लिए प्रो. नंद कुमार साहू, प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो. अतुल जोशी, प्रो. गीता तिवारी, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. किरण बरगली, प्रो. एस एस बरगली, प्रो. सुषमा टम्टा, डाॅ. महेश आर्या, डाॅ. लज्जा भट्ट, प्रो. वीना पांडे, प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल, प्रो. कल्पना अग्रहरी, डाॅ. हरिप्रिया पाठक, डाॅ. टी शिवांगी चन्याल, डाॅ. हरिप्रिया पाठक, दीपाली पंत, प्रशस्ति जोशी, डाॅ. चेतना तिवारी, डाॅ. गौरव ततरारी, डाॅ. हिमानी तिवारी, डाॅ. मनोज कड़ाकोटी, डाॅ. अनिता राणा, डाॅ. संदीप पांडेय, डाॅ. सुनील ढाली, कविता खत्री, भावना नेगी, प्रो. अर्चना साह नेगी, डाॅ. मयंक पाठक, डाॅ. मोनिका मटियानी, डाॅ. नीमा पांडे, डाॅ. दीक्षा मेहरा, डाॅ. भास्कर सिंह बोरा, डाॅ. निशा फातिमा, डाॅ. देवेंद्र परिहार, डाॅ. नवीन पांडे, डाॅ. दीपक कुमार, डाॅ. नरेंद्र कुमार आदि को सम्मानित किया। इससे पूर्व प्रो. संजय पंत ने कुलपति का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed