फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The entire Kumaon traffic keeps crawling on the highway for the second day

हाईवे पर दूसरे दिन भी रेंगता रहता पूरे कुमाऊं का यातायात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
The entire Kumaon traffic keeps crawling on the highway for the second day
ज्योलीकोट रोड में लगा जाम - फोटो : NAINITAL
नैनीताल/ज्योलीकोट/भवाली। हल्द्वानी-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर शनिवार को दूसरे दिन भी कुमाऊं का यातायात रेंगता रहा। रानीबाग-भीमताल मार्ग पर यातायात बंद करने से एंबुलेंस, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के वाहन भी जाम में फंसे रहे। वहीं पुलिस को यातायात को सुचारु करने के लिए दिनभर मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बता दें कि भीमताल मार्ग में डबल लेन पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते मार्ग पर 27 नवंबर से चार दिसंबर तक छोटे बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। जबकि सुबह 10 बजे से पांच बजे तक छोटे बड़े सभी वाहन प्रतिबंधित है। इसके चलते शनिवार को भी को कुमाऊं का पूरा यातायात हल्द्वानी-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही रेंगता रहा।
विज्ञापन

एक ओर यातायात का भारी दबाव और दूसरी ओर मार्ग में किए जा रहे हॉटमिक्स के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालात ये रहे कि देर शाम तक भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलवामोड़ में ट्रक खराब, यातायात व्यवस्था धड़ाम
ज्योलीकोट (नैनीताल)। भीमताल मार्ग बंद होने और हॉटमिक्स के कारण एनएच 109 में शनिवार दोपहर बाद स्थिति तब और ज्यादा बिगड़ गई जब खड़िया लेकर हल्द्वानी जा रहा एक ट्रक गुलवामोड़ के पास खराब हो गया। संकरी सड़क पर खराब हुए इस ट्रक की वजह से यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। वाहन चालक और क्लीनर की काफी कोशिश के बाद भी ट्रक की तकनीकी खराबी को दूर नहीं किया जा सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed