{"_id":"ca2a1957a01d8d364e073fba418701c5","slug":"the-easter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर पर गिरिजाघरों में हुई प्रार्थना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर पर गिरिजाघरों में हुई प्रार्थना
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Mon, 06 Apr 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईस्टर सनडे पर सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च और सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु का पुनरुत्थान दिवस मनाया गया। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा, प्रवचन, जुलूस और जागरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
मैथोडिस्ट चर्च में छत्तीसगढ़ से आए फादर अनीस एंड्र्यूज ने प्रभु यीशु के सूली पर चढ़ाने के तीन दिन बाद जी उठने की घटना सुनाई। कैथोलिक और मैथोडिस्ट चर्च से तड़के 4:30 बजे तल्लीताल से मल्लीताल तक जुलूस निकाले गए। इससे पूर्व शनिवार रात को जागरण हुआ। कैथोलिक चर्च में फादर बोनाबेंचर से प्रवचन दिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मैथोडिस्ट चर्च में फादर आशुतोष दानी, सिस्टर जरमाया, ओजे पीटर, संध्या और कैथोलिक चर्च में पल्ली पुरोहित, विजय पाल, जोन बर्नार्ड, अनिल, मनोज पीटर, नीलोफर, जोन आसमंड, एरिक मन्नार, सुशील जोन, विशाल मार्टिन, धीरज जेम्स, कमल सिंह, नरेश विल्सन, सन्नी जोन आदि थे।
विज्ञापन
ज्योलीकोट। सेंट एंथोनी चर्च में फादर जार्ज व फादर फ्रांसिस ने ईस्टर का संदेश दिया गया। इस दौरान ईस्टर मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया। कार्यक्रम में मदर रेनाल्टा, सिस्टर विनीता समेत कई लोग थे।
लालकुआं में भी हुए आयोजन
नगर के वार्ड नंबर एक स्थित जीवित आशा प्रार्थना भवन में प्रभु ईसामसीह का पुनरुत्थान धूमधाम से मनाया गया। ईसाई समाज के लोगों ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा ने शिरकत की। कार्यक्रम में सागर डांस एकेडमी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान सुकुमार सूरज, चर्च अध्यक्ष महेश मसीह, प्रदीप मसीह, अनोखेलाल, शकुंतला देवी, सुमन मसीह, रवि कुमार, सिमर सिंह, अनुपमा मसीह आदि थे।