{"_id":"6842b6e9db2c751c860672fa","slug":"the-driver-was-drunk-and-put-the-lives-of-the-passengers-in-danger-in-haldwani-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: चालक ने नशे में धुत होकर यात्रियों की जान खतरे में डाली, ढाबे पर बस खड़ी कर सो गया; यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: चालक ने नशे में धुत होकर यात्रियों की जान खतरे में डाली, ढाबे पर बस खड़ी कर सो गया; यात्री परेशान
Fri, 06 Jun 2025 03:07 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 06 Jun 2025 03:07 PM IST
सार
यात्रियों को लेकर दिल्ली गए रोडवेज बस चालक ने रास्ते में गाड़ी खड़ी कर हंगामा कर दिया। आरोप है कि चालक नशे में धुत होकर बस के अंदर सो गया। ऐसे में बस को बृजघाट पर खड़ा करना पड़ा और यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यात्रियों को लेकर दिल्ली गए रोडवेज बस चालक ने रास्ते में गाड़ी खड़ी कर हंगामा कर दिया। आरोप है कि चालक नशे में धुत होकर बस के अंदर सो गया। ऐसे में बस को बृजघाट पर खड़ा करना पड़ा और यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली भेजा गया। जानकारी के अनुसार काठगोदाम डिपो की अनुबंधित बस संख्या बुधवार रात 10 बजे दिल्ली के लिए 18 यात्रियों को लेकर रवाना हुई।
विज्ञापन
देर रात बस दिल्ली हाईवे के गजरौला स्थित ढाबे पर रुकी। यहां यात्री रुके और जलपान किया। करीब 30 मिनट बाद परिचालक व यात्री बस में बैठ गए। अंदर देखा तो चालक नशे की हालत में बोनट पर लेटा हुआ था। परिचालक व यात्रियों ने उसे उठाने का प्रयास किया तो चालक सीट पर बैठ गया और बस चलाने लगा। बस के अनियंत्रित होने पर यात्रियों ने शोर मचा दिया। इस पर बस को वहीं खड़ा करा दिया गया। इसके बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा हुआ।
विज्ञापन
यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली भेजा गया। बताया गया कि चालक यहां से तो बस सही लेकर गया लेकिन रास्ते में उसने शराब पी ली। इधर डिपो इंचार्ज मनोहर रावत ने बताया कि अनुबंधित बस में चालक कंपनी का ही होता है। इस मामले में बस स्वामी पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन