फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The driver drove the car at high speed and it lost control at a turn.

Nainital News: चालक ने तेज रफ्तार दौड़ाई गाड़ी, मोड़ पर हुई अनियंत्रित

Mon, 03 Nov 2025 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 03 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
The driver drove the car at high speed and it lost control at a turn.

विज्ञापन
हल्द्वानी। कैंची धाम में बाबा नीब करौरी के दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की गाड़ी शनिवार रात दोगांव में अनियंत्रित होकर मटियाली बैंड पर खाई में जा गिरी। हादसे में दिल्ली के युवा कारोबारी गौरव बंसल और टेंपो ट्रेवलर के हेल्पर सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। कैंची से लौटते समय पर्यटकों की गाड़ी ज्योलीकोट पेट्रोल पंप के पास खराब हो गई थी। सभी दूसरे टेंपो ट्रैवलर की व्यवस्था कर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था।
अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया कि दिल्ली से 16 लोग कैंची धाम आए थे। वे सभी में रिश्तेदार हैं। परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करने के बाद सभी खुशी-खुशी लौट रहे थे।ज्योलीकोट में वाहन खराब होने पर उन्होंने ट्रेवल एजेंसी से संपर्क किया। काफी इंतजार के बाद एजेंसी ने दूसरा टेंपो ट्रैवलर भेजा। अंधेरे होने के बाद सभी वाहन में सवार होकर दिल्ली के लिए निकले लेकिन चालक ने गाड़ी स्टार्ट करने के बाद से ही रफ्तार भरनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस पर उसे टोका भी गया लेकिन वह नहीं माना। वापसी का सफर शुरू हुए कुछ ही मिनट बीते थे कि रात सवा दस बजे मटियाली बैंड के पास चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इसमें गौरव के साथ ही हेल्पर सोनू की मौत हो गई। लोगों ने चालक के नशे पर होने का भी आरोप लगाया। इस मामले में एसआई की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed