फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The drama of college students , the administration made ​​up the

कॉलेज में छात्रों का हंगामा, प्रशासन ने किए हाथ खड़े

Wed, 07 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 07 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The drama of college students , the administration made up the
कॉलेज में छात्रों का हंगामा, प्रशासन ने किए हाथ खड़े - फोटो : राजेश्‍ा

एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी के बीच बुधवार को जमकर अराजकता हुई। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का खुलेआम मखौल उड़ाया गया और कालेज प्रशासन, पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों एवं समर्थकों की कैनोपी हटाने और जुलूस निकालने को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ से तीखी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन


कॉलेज परिसर में अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने जुलूस निकाला और नारेबाजी की। कॉलेज गेट पर खड़े छात्रों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग भी किया। बावजूद इसके छात्रों के बात न मानने पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ हंगामा कर रहे छात्रों को कालेज प्रशासन पर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन


बुधवार को एमबीपीजी कॉलेज में सुबह 10 बजे मध्य गेट से आई कार्ड चेक करके छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा था। गेट के बाहर खड़े अन्य छात्र-छात्राओं को सीओ आरएस ह्यांकी के नेतृत्व में पुलिस खदेड़ रही थी। सीओ ने गेट के बाहर लगे सीवाईएसएस समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संदीप कुमार का स्टाल और कैनोपी हटवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाल और कैनोपी हटाने से आक्रोशित संदीप, समर्थक सीओ और प्राचार्य से भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। छात्रों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया। इसी दौरान अध्यक्ष पद प्रत्याशी एएन अमन सुयाल अपने समर्थकों की भीड़ लेकर कालेज गेट पर एकत्र हो गए।

कॉलेज के भीतर जाने का प्रयास करने लगे। रोकने पर प्राचार्य, सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट से जमकर बहस हुई। सुयाल के साथ उनके पिता डीएन सुयाल भी थे। पिता भी अंदर जाने देने की बात कर रहे थे। सुयाल ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन एवं कॉलेज प्रशासन राजनेताओं के दबाव में काम कर रहा है। बात न मानने पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ चले गए।

इसके बाद सुयाल की भिड़ंत चीफ प्रॉक्टर समेत अन्य शिक्षकों से हो गई। सुयाल अपने समर्थकों के साथ जबरदस्ती गेट खुलवाकर अंदर पहुंच गए। सुयाल के समर्थकों के साथ अंदर जाने के बाद गेट सभी के लिए खोल दिया गया।

सुयाल समर्थकों ने कॉलेज में रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। कॉलेज प्रशासन ने रोकने का भी प्रयास नहीं किया। सुयाल समर्थकों ने कालेज परिसर में पंफ्लेट के साथ ही गुलाल उड़ाया। समर्थकों ने छत पर जाकर बैनर भी लहराया। जुलूस और हंगामे के कारण कालेज मेें चल रही क्लास भी ठप हो गई।  

टाइम लाइन
10 बजे कॉलेज गेट पर आई कार्ड चेकिंग के साथ ही प्रवेश।
10.10 पर सीओ ने संदीप कुमार का स्टाल एवं कैनोपी हटवाई।
10.12 बजे लाठियां फटकार कर हल्का बल प्रयोग किया एवं संदीप की सीओ, प्राचार्य के साथ तीखी नोकझोंक।
10.20 बजे अमन सुयाल एवं समर्थक बिना आई कार्ड चेकिंग के प्रवेश देने को लेकर हंगामा करने लगे।
10.28 बजे कॉलेज के भीतर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ, प्राचार्य के साथ सुयाल की तीखी बहस।
10.45 बजे सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट कालेज से चले गए।
11.05 बजे कॉलेज का गेट सभी के लिए खोल दिया गया।
11.18 बजे कॉलेज परिसर में मौजूद पुलिस कर्मी ने जुलूस की वीडियो रिकार्डिंग शुरू की।
12.03 बजे कॉलेज के वाणिज्य संकाय की छत पर चढ़कर सुयाल समर्थकों ने बैनर लहराया।
01.00 बजे तक कालेज परिसर में घूमता रहा जुलूस।

50 हजार खर्च करके लाए हैं भीड़

एमबीपीजी कॉलेज गेट पर सीओ और प्राचार्य के साथ बहस के दौरान अमन सुयाल के एक समर्थक ने कहा कि भीड़ लाने के लिए गाड़ियों पर 50 हजार रुपये खर्च किए हैं। सुयाल अपने समर्थकों के साथ कॉलेज के अंदर जाने देने की जिद पर अड़े रहे।

प्राचार्य और लेखाकार कार्यालय में किया हंगामा

एमबीपीजी कॉलेज में आई कार्ड देखे बिना प्रवेश देने की मांग को लेकर प्राचार्य और लेखाकार कार्यालय में अमन सुयाल समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। समर्थकों की प्राचार्य और लेखाकार से जमकर नोकझोंक हुई।

गार्ड भी डरा, कहा- ऐसे में सुरक्षा करना मुश्किल

एमबीपीजी कॉलेज में अराजकता देख मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी भी खिसक लिया। सुरक्षा कर्मी ने कहा कि कॉलेज का माहौल बहुत खराब हो गया है। ऐसे में सुरक्षा करना भी मुश्किल हो जाएगा।

आप अंदर संभालो बाहर की जिम्मेदारी हमारी

कॉलेज प्रशासन एवं पुलिस-प्रशासन में कॉलेज में हो रही अराजकता को रोकने के लिए कोई समन्वय नहीं है। कॉलेज में सीओ, प्राचार्य और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ हुई नोकझोंक के बाद सीओ एवं सिटी मजिस्ट्रेट चले गए। सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ ने प्राचार्य और चीफ प्राक्टर से कहा कि आप अंदर की व्यवस्था संभालो और हम बाहर की संभालेंगे।

पार्क में लगा जमावड़ा, पुलिस रोकने में नाकाम

अमन सुयाल का जुलूस खत्म होने के बाद कॉलेज के सामने पार्क में सभी छात्र एकत्र हो गए। पार्क में काफी देर तक नारेबाजी होती रही। कॉलेज के बाहर खड़ी पुलिस मूक दर्शक बनी रही थी। सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट ने बाहर की जिम्मेदारी की बात कही थी। जब बाहर हो-हल्ला हो रहा था तो पुलिस ने क्यों नहीं रोका।

छात्रसंघ प्रत्याशियों के साथ पुलिस-प्रशासन की आज होगी बैठक

छात्रसंघ के संभावित प्रत्याशियों की बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में पुलिस-प्रशासन के साथ सुबह 11 बजे से बैठक होगी। चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरएस भाकुनी ने बताया कि बैठक में कॉलेज प्रशासन भी मौजूद रहेगा।


छात्रसंघ निर्वाचन के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. डीसी पंत ने बताया कि बृहस्पतिवार को नगर निगम में होने वाली बैठक में लिंगदोह समिति की सिफारिशों के बारे में भी बताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed